{"_id":"5a7f1b614f1c1b2a788b514d","slug":"141518279521-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में टूटकर गिरा एचटी लाइन का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में टूटकर गिरा एचटी लाइन का तार
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेत में टूटकर गिरा एचटी लाइन का तार
बालपुर/वजीरगंज। गोगिया गांव पंचायत में शनिवार को एचटी लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिर गया। जिससे आग लग गई। आग से 42 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आग से दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गोगिया गंाव के रहने वाले प्रदीप सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर खेत के बीच से निकली एचटी लाइन का तार टूटकर अचानक गिर गया। जिससे गन्ने के खेत में आग लग गई।
आग से प्रदीप सिंह की 5 बीघा, अनुपम सिंह की 7 बीघा, महेंद्र सिंह की 5 बीघा, अर्जुन सिंह की 2 बीघा, रामपाल सिंह 2 बीघा, बंसू सिंह की 2 बीघा तथा हड़ियागाड़ा गांव के रहने वाले सूर्यपाल सिंह की 11 बीघा गन्ने की फ सल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
आग की दूसरी घटना में थाना वजीरगंज क्षेत्र के बंधवा गंाव के मजरे प्रधान पुरवा में शनिवार दोपहर बिजली के तार से निकली चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई। जिसमें गंाव के केदार नाथ की आठ बीघा गन्नें की फसल जलकर नष्ट हो गई।
लेखपाल बंशीलाल शर्मा ने बताया कि क्षति का आंकलन किया गया है। आग से एक लाख 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है। दोनों घटनाओं में आग से कुल दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है।