{"_id":"59f75e774f1c1b6e548b9c32","slug":"141509383799-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार ने बालू खनन साइट का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार ने बालू खनन साइट का किया निरीक्षण
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन को बदनाम क्षेत्रों में सन्नाटा
गोंडा। जिले के तरबगंज तहसील क्षेत्र के बालू खनन साइटों का नायब तहसीलदार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई स्थान पर भारी गड़बड़ी मिली है। सोमवार को खनन वाले क्षेत्र में सन्नाटा रहा। खनन का निरीक्षण करने के बाद नायब तहसीलदार उमरी थाने गये।
माना जा रहा है कि उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है इस मामले में नायब तहसीलदार ने कुछ बता पाने में असमर्थता जतायी जबकि उमरी बेगमगंज के एसओ मनोज कुमार राय ने भी तहरीर मिलने की बात से इनकार किया है।
तरबगंज व करनैलगंज तहसील क्षेत्र में कई स्थान पर अवैध बालू खनन की शिकायत हुई थी। जिसकी गोपनीय जांच में शिकायत सही पाये जाने पर अफसरों के इस अवैध बालू खनन पर प्रभावी नियन्त्रण न करने के आरोप में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के तीन थानाध्यक्षों व एक खनन निरीक्षक को सस्पेंड करने के साथ दोनो तहसील क्षेत्र के एसडीएम व सीओ पर विभागीय कार्रवाई के आदेश करने के साथ जिलाधिकारी व कप्तान को भी चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद से जिला प्रशासन जाग गया। आलाधिकारियों के निर्देश पर तरबगंज के नायब तहसीलदार इवेन्द्र कुमार अपने विभाग के राजस्व निरीक्षकों के साथ ऐली परसौली गांव के पास हो रहे बालू खनन की जांच की।
बताया जाता है कि एक गाटा संख्या की जमीन पर पांच लोगों की ओर से अवैध बालू खनन कराया जा रहा था। टीम ने खनन की पैमाइश कर रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने सोमवार को नवाबगंज ब्लाक के दुर्गागंज माझा में हो रहे अवैध बालू खनन की भी पड़ताल की। सरयू व घाघरा की कछार पर बसे दुर्गागंज के पास कई माह से अवैध बालू का खनन चल रहा था।
यहां की खेती वाली जमीन का काफी बड़ा ऐरिया तालाब की शक्ल लेता जा रहा है। बताया जाता है कि यहां पर एक बाहुबली सफेदपोश के संरक्षण में बालू खनन का काम चल रहा है। इस स्थान पर जेसीबी व पुकलैण्ड मशीन से बालू का खनन किया जा रहा है। अवैध तरीके से हो रहे बालू खनन के मामले में जिम्मेदार अधिकारी कुछ बताने से कतरा रहे हैं।
जांच शुरू हुई तो बराबर करा दिये खनन के गड्ढे
गोंडा। दुर्गागंज माझा अवैध बालू खनन का का दूसरा चकरसूल बनता जा रहा है। बताया जाता है कि यहां सबसे अधिक बालू खनन किया जाता है। लेकिन रविवार को शुरू हुई जांच के बाद आगे की तरफ जहां खनन हो रहा था। खनन कराने वाले लोगों ने उसे जेसीबी से बराबर करके उसे टै्रक्टर से जोताई करा दिया है ताकि खनन का पता न चल सके। टीम के लोगों ने इस बात को भी देखा है।
सोनौली मोहम्मदपुर नहंी गई टीम
अवैध बालू खनन की जांच करने आयी राजस्व विभाग की टीम ने सोमवार को ऐली परसौली में निरीक्षण करने के बाद उमरी थाने होकर चली गई। राजस्व विभाग की टीम सोनौली मोहम्मद पुर में हो रहे अवैध बालू खनन की जांच करने के लिए नही गयी। टीम के सूत्रों ने बताया कि करनीपुर में खनन का काम बन्द है। जांच टीम के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार किया है। उमरी थाने की पुलिस भी कुछ नही बता रही है।
इनसेट
अवैध खनन पर जिम्मदारों के अपने अपने तर्क
अवैध खनन की जांच कर उमरी बेगमगंज थाने गये नायब तहसीलदार थाने पर कुछ समय रूके रहे ऐसा माना जाय रहा है कि अवैध खनन के मामले में उन्होंने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ तहरीर दी होगी। उमरीबेगमगंज के थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने थाने में कोई तहरीर नही आयी है। जबकि जांच करने गये तरबगंज तहसील के नायब तहसीलदार इवेन्द्र कुमार का कहना है कि उन्होंने खनन की जांच की वह इस मामले में एसडीएम को रिपोर्ट देंगे। यजबकि एसडीएम तरबगंज अमरेश कु मार मौर्या ने रिपोर्ट मिलने के बाद निर्णय लेने की बात कहकर अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया।