फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अगस्त से शुरू होगा अन्त्योदय मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन

अगस्त से शुरू होगा अन्त्योदय मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन

Thu, 20 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
अगस्त से शुरू होगा अन्त्योदय मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन
अगस्त से शुरू होगा अन्त्योदय मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन

डीएम व सीडीओ ने बैठक कर पांच दिन में कार्ययोजना उपलब्ध कराने को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। शासन के निर्देश पर जिले में अगस्त माह से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों की कार्ययोजना पांच दिन के भीतर उपलब्ध करा दें तथा शासन के निर्देशानसुार ब्लाकों व जनपद मुख्यालय पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मशती वर्ष पर अन्त्योदय मेले व प्रदर्शनी का सफल आयोजन सुनिश्चित कराएं। यह निर्देश डीएम जेबी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित तैयारी बैठक के दौरान सभी संबन्धित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के गरीब व शोषित का जीवन यापन करने वाले ब्यक्तियों के सर्वागीण, विकास उत्थान के लिये कार्य करने वाले करते हुये अपने सम्पूर्ण जीवन को समर्पित करने वाले पंडित दीन दयाल जी के जीवन दर्शन के बारे में जन-जन को अवगत कराने के उद्देश्य से अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा समाज के दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिये किये गये कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये जन्म शताब्दी वर्ष मनाये जाने कार्यों निर्णय के अन्र्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रदर्शनियों का आयोजन कराया जाना है जिसमें जनपद के सभी ब्लाकों एवं जनपद मुख्यालयों पर निर्धारित तिथियों में तीन-तीन दिन अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जनपदों में कार्यक्रम के आयोजन के लिए सूचना विभाग को नोडल विभाग, डीएम को पर्यवेक्षणीय अधिकारी तथा सीडीओ को नोडल अधिकारी शासन द्वारा नामित किया गया है। जनपद स्तरीय विशाल मेले व प्रदर्शनी का आयोजन 23,24 व 25 सितम्बर को किया जाएगा। आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, वन व वन्य जीव विभाग, परिवहन विभाग, कृषि विभाग, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन ऊर्जा विभाग उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, नगर विकास विभाग, खेलकूद विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, हथकरघा वस्त्रोद्योग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, प्राविधिक शिक्षा तथा उड्डयन विभाग द्वारा शासन से निर्देशित कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिए कि पांच दिन के भीतर कार्ययोजना प्रस्ततु करते हुए ब्लाकों पर अन्त्योदय मेले व प्रदर्शनी के आयोजन के लिए रोस्टर जारी करें जिससे अगस्त माह के प्रथम सप्ताह से जनपद में शासन के निर्देशानुसार मेले व प्रदर्शनी का आयोजन कराया जा सके। बैठक में सीडीओ दिव्या मित्तल, सीएमओ डॉ आभा आशुतोष, एडीएम त्रिलोकी सिंह, सहायक निदेशक सूचना हंसराज, जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, डीआईओएस राम खेलावन वर्मा, एआरटीओ सर्वेश गौतम, डीपीएम प्रदीप मिश्र, डीपीओ ओंकारनाथ यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी नसरीन बानो सहित अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारी, समाजसेवी के0के0 श्रीवास्तव, जिला विज्ञान क्लब की अध्यक्ष रेखा शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed