फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1412 candidates filed nomination

1412 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Wed, 07 Oct 2015 11:36 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में बलरामपुर तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक की 10 जिला पंचायत व 241 क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीटों के लिए कुल 1412 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। गुरुवार तथा शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को प्रात: आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। शनिवार को ही तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को जिला पंचायत सदस्य नामांकन के आरओ पीडी वीके यादव ने बताया कि बलरामपुर तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक के कुल 10 जिला पंचायत वार्डों के लिए 176 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर ब्लॉक के आरओ लालता प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र पंचायत के कुल 159 वार्डों के लिए कुल 838 प्रत्याशियों ने परचा भरा है।

श्रीदत्तगंज ब्लॉक के आरओ एके गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र पंचायत के कुल 82 वार्डों के लिए 398 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार व शुक्रवार तथा नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन शनिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed