फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   14 chiefs oath

14 प्रमुखों ने ली शपथ

Fri, 18 Mar 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा Updated Fri, 18 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
14 chiefs oath
शपथ लेते ब्लाॅक प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
जिले के नव निर्वाचित 14 ब्लॉक प्रमुखों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। लकदक लिबासों में शपथ लेने पहुंचे ब्लॉक प्रमुखों ने बेहतर, पारदर्शी संवैधानिक तरीके से क्षेत्र में विकास कार्य कराने का हलफ लिया। अलग-अलग ब्लॉकों में जिला प्रशासन की ओर से नामित अधिकारियों ने ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाई। ब्लॉकों पर शपथ ग्रहण समारोह से जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन


समारोह में अधिकारियों के अलावा जन प्रतिनिधियों ने शिरकत की। शपथ के बाद अब इन ब्लॉकों पर ब्लॉक प्रमुखों के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक के बाद से ही इन ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पंडरी कृपाल ब्लॉक पर नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र सिंह ने शपथ ली। सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीडीसी सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कृषि मंत्री विनोद कुमार पंडित सिंह व सूरज सिंह, लक्ष्मी नारायन पाठक, सुरेश पाठक आदि मौजूद रहे।मनकापुर ब्लॉक में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रतीक भूषण सरन सिंह रहे।

उरई जेल से आजाद विक्रम सिंह को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मनकापुर ब्लॉक लाया गया। करनैलगंज ब्लॉक प्रांगण में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक योगेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में एआर कोऑपरेटिव हनुमान प्रसाद ने ब्लॉक प्रमुख किशोरी लाल समेत सभी क्षेत्रपंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।

इटियाथोक की नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मालती देवी को जिला प्रोवेशन अधिकारी ओंकार नाथ यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 81 बीडीसी सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सपा विधायक नंदिता शुक्ला उपस्थित रहीं।

कटरा बाजार ब्लॉक में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख भवानी प्रसाद को जिला कृषि अधिकारी एके सिंह ने शपथ दिलाई। वजीरगंज ब्लॉक में प्रमुख मांडवी सिंह को नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार यादव व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह ने शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह रहे। ब्लॉक नवाबगंज के प्रमुख पद पर कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह की अनुज वधू बबिता सिंह ने ब्लॉक प्रांगण में पद व गोपनीयता की शपथ ली।

जिला कृषि रक्षाधकारी धनंजय सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। छपिया ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख बिंद्रा प्रसाद शुक्ल और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता ने शपथ दिलाई।

रूपईडीह ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख सावित्री देवी को भूमि संरक्षण अधिकारी राजेश रावत ने शपथ दिलाई। इसके बाद सदस्यों ने शपथ ली। इस मौके पर महेश सिंह, एमएलसी महफूज खां, विधायक नंदिता शुक्ला आदि मौजूद रहीं।


हलधरमऊ ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख सोम प्रसाद को जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में पूर्व विधायक वैजनाथ दूबे, राजू ओझा व ग्राम प्रधान मसूद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed