फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1360 Front line workers get vaccinated

1360 फ्रंट लाइन वर्करों ने लगवाया टीका

Thu, 11 Feb 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
1360 Front line workers get vaccinated
गोंडा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में गुरुवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत जिले के 1360 फ्रंट लाइन वर्करों ने टीका लगवाया। टीकाकरण के लिए नौ अस्पतालों में 3010 फ्रंट लाइन वर्कर को चयनित किया गया था। इसके लिए 24 सत्र आयोजित किये गए।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय स्थित कोविड अस्पताल में गुरुवार की सुबह जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय टीका लगवाने के लिए पहुंचे। जिलाधिकारी ने कोरोना टीकाकरण के प्रोटोकॉल का जायजा लेते हुए वेटिंग एरिया, टीकाकरण कक्ष व निगरानी कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम व एसपी ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई तथा तीस मिनट निगरानी कक्ष में बैठकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से टीकाकरण के प्रगति के बारे में जानकारी ली। टीकाकरण के दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. घनश्याम सिंह, डॉ. दीपक कुमार, अस्पताल मैनेजर रविकांत शुक्ल आदि उपस्थित रहे। वहीं जिले के नौ अस्पतालों में आयोजित 24 टीकाकरण सत्र में 1360 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

59 पटरी व्यवसायियों की हुई कोरोना जांच
कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म करने के लिए टीकाकरण के साथ ही कोरोना जांच किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। विभिन्न व्यवसाय वर्गों से जुड़े लोगों के साथ ही पब्लिक सर्विस में कार्यरत लोगों की कोरोना जांच के लिए समय सारणी तैयार की गई है। गुरुवार को शहर में सड़क की पटरी पर दुकान लगाने वाले लोगों की कोरोना जांच की गई।

नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट के पर्यवेक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि 59 पटरी व्यवसायियों का एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें 12 व्यवसायियों की रिपोर्ट संदिग्ध मिलने पर उनके सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। शुक्रवार को रिक्शा, ई-रिक्शा व टैंपो चालकों की कोरोना जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed