फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   संशोधित

संशोधित

Sun, 23 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
संशोधित

विज्ञापन
दो लाख गरीबों को मिलेगा पांच लाख तक का मुफ्त इलाज

गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी और जनहितकारी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ बाबू ईश्वर शरण जिला अस्पताल प्रांगण में रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह व डीएम प्रभांशु श्रीवास्तव ने फीता काटकर योजना का अनौपचारिक शुरुआत की।

इस दौरान सांसद व डीएम प्रभांशु श्रीवास्तव ने 12 लोगों को गोल्डेन कार्ड देकर योजना से आच्छादित किया। इस योजना के लागू होने से जिले के 2.05 लाख परिवार को बीमा कवरेज सहित पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
विज्ञापन


आर्थिक एवं सामाजिक गणना के आधार पर जिले में करीब दो लाख पांच हजार परिवार गरीबी रेखा की श्रेणी में आते हैं। इन परिवारों को इस स्वास्थ्य बीमा का सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी को गोल्डन कार्ड दिया जाएगा जिससे उक्त परिवार का कोई भी सदस्य एक साल में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेगा। आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ पर डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव, सीएमओ एसके श्रीवास्तव, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, सीएमओ डा संतोष कुमार श्रीवास्तव ने योजनाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री आशीष त्रिपाठी ने किया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्यक्त्रस्म के मुख्य अतिथि आखिरी बाल भारती कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इससेे देश भर में लगभग 50 करोड़ लोग लाभान्वित होंगा।

प्रत्येक बीमित परिवारों के हर सदस्य को इलाज के लिए प्रत्येक वर्ष पांच लाख रुपए तक का चिकित्सा लाभ मिलेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में आम जनमानस गरीब और निर्धन व्यक्तियों के सर्वांगीण उत्थान और उनके विकास के साथ उन्हें स्वस्थ रखने की सोच है।

इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया गया है। यह संसार की सबसे बड़ी योजना भी है और यही हमारे सरकार और पार्टी का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास को परिलक्षित करता है।


कार्यक्रम में सांसद बृजभूषण शरण सिंह व डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने खमरौनी निवासी मंजू तिवारी, केदारनाथ, पटेलनगर के जगदीश सिंह, मेवतियान की कहंकशा, तबस्सुम, बनकटवा के सूर्य प्रकाश, पटेल नगर के संतोष कुमार, अशोक कुमार, अमृतलाल, असगर अली, अतीक निशां, सरिता व आवास विकास कालोनी की आरती देवी को गोल्डन कार्ड सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed