{"_id":"5a9ec9934f1c1b512f8b5c34","slug":"131520355731-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1700 शिक्षा पे्ररकों को मिली एक माह की संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1700 शिक्षा पे्ररकों को मिली एक माह की संजीवनी
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
1700 शिक्षा प्रेरकों को मिली एक माह की संजीवनी
गोंडा। साक्षर भारत मिशन के तहत लोक शिक्षा केंद्रों पर कार्यरत जिले के 1700 शिक्षा प्रेरकों को एक बार फिर से संजीवनी मिल गई है। वैकल्पिक शिक्षा साक्षरता के निदेशक ने शिक्षा प्रेरकों की संविदा को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है।
साक्षर भारत मिशन योजना के तहत जिले में 1054 लोक शिक्षा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर निरक्षरों को नव साक्षर बनाने के लिए 1700 शिक्षा प्रेरकों की संविदा के आधार पर तैनाती की गई थी।
दिसंबर 2017 में इनकी संविदा समाप्त हो गई जिससे प्रेरकों पर बेरोजगारी का खतरा मंडराने लगा था। इन्हें बेरोजगारी के दंश से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने इनकी संविदा को 31 मार्च तक बढ़ाए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की अनुमति मिलने के बाद सोमवार को राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सचिव व साक्षरता वैकल्पिक शिक्षा के निदेशक अमर नाथ वर्मा ने शिक्षा प्रेरकों की संविदा को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है।
इस एक माह के कार्यकाल के बढ़ने से शिक्षा प्रेरकों को संजीवनी मिल गई है। अब 31 मार्च तक सभी शिक्षा प्रेरक अपने पदों पर कार्य करते रहेेंगे। इस फैसले पर प्रसन्नता जताते हुए साक्षरताकर्मी एसोसिएशन के जिला प्रभारी राजन मिश्रा ने कहा कि यह एक माह का कार्यकाल लोक शिक्षा केंद्रों पर तैनात शिक्षा प्रेरकों के लिए आक्सीजन की तरह है।
प्रेरकों का 5.18 करोड़ मानदेय बकाया
गोंडा। जिले के 1054 लोक शिक्षा केंदों पर 1700 शिक्षा प्रेरकों की तैनाती है। इन्हें पिछले 15 माह से मानदेय नही मिला है। करीब 5.18 करोड़ रुपये का मानदेय बकाया है। बीएसए मानदेय के मद में धनराशि की मांग भी कर चुके हैं मगर खर्चों की आडिट रिपोर्ट न भेजे जाने से इनका मानदेय की धनराशि नही अवमुक्त हो पा रही है और प्रेरक अपने मानदेय के लिए बीएसए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। साक्षरता समिति एसोशिएसन के जिला प्रभारी राजन मिश्रा का कहना है कि मानदेय ने मिलने से प्रेरकों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
25 मार्च को होगी साक्षरता परीक्षा
लोक शिक्षा केंद्रों पर वैकल्पिक शिक्षा ग्रहण करने वाले नवसाक्षरों की वार्षिक परीक्षा 25 मार्च को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तैयारी करने का निर्देश जारी किया है।