{"_id":"5a90538f4f1c1ba4268bbe87","slug":"131519408015-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास लाइन से मालगोदाम आएंगी-जाएंगी मालगाडिय़ां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास लाइन से मालगोदाम आएंगी-जाएंगी मालगाडिय़ां
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ करोड़ से बनेगी दो बाईपास रेल लाइन
गोंडा। मालगाड़ियां से सवारी गाड़ियों के आवागमन में होने वाली दिक्कतों के साथ ही मालगाड़ियों के आवागमन का रास्ता और आसान किए जाने के लिए रेलवे जल्द ही गोंडा सेंट्रल से गोंडा कचहरी माल गोदाम तो गोंडा सेंट्रल से सुभागपुर के बीच दो बाईपास लाइनों का निर्माण करने जा रहा है। जिससे न तो मालगाड़ियों का आवागमन बाधित हो न ही सवारी गाड़ियों का। इस पर रेलवे की 7 करोड़ 82 लाख रुपये खर्च करेगा।
मौजूदा वक्त गोंडा कचहरी और सुभागपुर मालगोदाम आने-जाने वाली ट्रेनों से आए दिन सवारी गाड़ियां रेलवे ट्रैफिक जाम हो जाने से फंसी रहती है। कभी यह दिक्कत मालगाड़ियों के सामने पेश आती है तो कभी सवारी गाड़ियों के।
क्योंकि लखनऊ से गोंडा होते हुए 136 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन गोरखपुर के लिए होता है। जिससे गोंडा में रेलवे का ट्रैफिक हर वक्त जाम ही रहता है। इसके लिए रेलवे की प्लानिंग काफी पहले से ही बाईपास लाइन बिछाए जाने को लेकर चल रही थी।
विज्ञापन
लेकिन अब यह पूरा प्रोजेक्ट फाइनल स्टेज में है और काम कभी भी चालू हो सकता है। क्योंकि दोनों बाईपास रेल लाइन बिछाने के लिए इसका पैसा रेलवे को 7 करोड़ 82 लाख रुपए मिल चुका है।
इन पैसों से गोंडा सेंट्रल से गोंडा कचहरी के बीच 4 किलोमीटर दूरी में एक बाईपास लाइन बिछाई जाएगी तो वहीं गोंडा सेंट्रल से बलरापुर रूट पर सुभागपुर मालगोदाम तक आने-जाने के लिए 7 किलोमीटर दूरी में रेल ट्रैक बिछाया जाएगा।
जिससे कि दोनों साइड से आने वाली मालगाड़ियों के आवागमन में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो और उनका कोई असर सवारी गाड़ी पर भी न पड़े। अगर ऐसा होता है तो इससे मालगाड़ियों का लोड मौजूदा वक्त बिछाए गए रूट पर कम हो जाएगा और मालगाड़ी व सवारी गाड़ी को सिग्नल में फंसे रहने की जरूरत नहीं होगी।
फिर चालू होगी वाशिंग पिट लाइन, मिलेगा रोजगार
सात साल पहले गोंडा यार्ड में सवारी गाड़ी की धुलाई के लिए बंद हुई वाशिंग पिट लाइन एक बार फिर से चालू होगी और लोगों को रोजगार मिलेगा। जिसके लिए 2.63 करोड़ रुपये रेलवे की ओर से मंजूर किए गए हैं।
ताकि सवारी गाड़ी के डिब्बों की धुलाई का काम यार्ड में फिर से चालू हो सके। बता दें कि 7 साल पहले इसका काम यहां बंद हो गया था। जिससे कई लोग बेरोजगार हो गए थे। लेकिन जब नए सिरे से इसका काम एक बार फिर से यहां चालू होने वाला है तो इससे कई बेरोजगारों को नौैकरी भी मिलेगी।
मालगाड़ियों से सवारी गाड़ी व सवारी गाड़ी से मालगाड़ियों के आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए गोंडा में इसपर होने वाला काम काफी पहले से ही चल रहा था। रूट क्लियरेंस होने के बाद इसके लिए धनावंटन भी हो चुका है। जल्दी ही इसका काम भी यहां शुरू हो जाएगा।
-संजय यादव, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे