फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   निकाय चुनाव में 27 लोगों ने भरा पर्चा

निकाय चुनाव में 27 लोगों ने भरा पर्चा

Wed, 01 Nov 2017 09:18 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में 27 लोगों ने भरा पर्चा

विज्ञापन
निकाय चुनाव में 28 लोगों ने भरे परचे

गोंडा। निकाय चुनाव में अब नामांकन में तेजी आने लगी है। बुधवार को कुल 28 लोगों ने पर्चा भरा। करनैलगंज नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए सपा उम्मीदवार रजिया खातून ने पर्चा दाखिल किया।

जबकि यहीं से अध्यक्ष पद के लिए ननका ने भी नामांकन किया। अध्यक्ष पद पर बुधवार को अन्य स्थान पर कोई नामांकन नही हुआ। जबकि सदस्य पद पर करनैलगंज नपाप से नौ,कटरा में दो व परसपुर,गोंडा में में आठ लोगों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन


इसी क्रम में गोंडा नपाप से सदस्य पर दो, खरगूपुर में सदस्य पर एक,करनैलगंज में सदस्य पद पर एक,नवाबगंज में सदस्य पद पर तीन लोगों ने नामांकन किया। अभी अध्यक्ष पद नामांकन करने में तेजी नही है। कई प्रतिष्ठित सीटों पर कई दिग्गजों की ओर से नामांकन नही किया गया है। जिस पर लोगों की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
किस रंग का होगा मतदान का बैलेट पेपर
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद - हरा
अध्यक्ष नगर पंचायत - सफेद
सदस्य नपाप/नपं - गुलाबी

यह होगा चुनाव निशान
सभी राजनीति दलों की डिमाण्ट पर निर्वाचन आयोग उनके पार्टी का चुनाव चिन्ह् आवंटित करेगा। लेकिन कुल 18 पार्टियां चिन्हित हैं। कुल पंजीकृत 92 पाटयां हैं। इसके अलावा निर्दल उम्मीदवार माने जाएंगे। जिन्हें अलग अलग चुनाव चिन्ह् आवंटित किया जाएगा।

इसमें अध्यक्ष पद पर बैड मिंटन, अनार, अलाव तापता व्यक्ति, नल टूटी, कंघा, फरसा आदि मिलेगा। जबकि सदस्य पद के लोगों को उगता सूरज, ओखली, आम, इमली, खजूर का पेड़, खड़ाऊ़, कलम दवात, गमला व कार आदि चुनाव निशान मिलेगा।


तय हुआ कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम
गोंडा। जिला निर्वाचन अधिकारी जेबी सिंह ने चुनाव प्रक्रिया को सकुशल निपबटाने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

चार नवम्बर को आरओ व एआरओ का प्रशिक्षण होना है। यह कार्यक्रम 29 नवम्बर तक अलग अलग प्रोग्राम का चलता रहेगा। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायन ने बताया कि अलग अलग कार्यक्रमों के बावत सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचना भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed