{"_id":"5946c7a74f1c1b2d7c8b4775","slug":"131497810855-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के दौरान जिला समन्वयक व प्रेरक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के दौरान जिला समन्वयक व प्रेरक भिड़े
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा के दौरान जिला समन्वयक व प्रेरक भिड़े
दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर
बीएसए बोले, होगी विभागीय कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। साक्षर भारत योजना के अंतर्गत नवसाक्षरों की परीक्षा के दौरान रविवार को जिला समन्वयक साक्षरता शिशिर श्रीवास्तव व प्रेरक आरती तिवारी आपस में भिड़ गए। इस मामले में प्रेरक ने जिला समनव्यक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं जिला समन्वयक ने भी प्रेरक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
झंझरी शिक्षा क्षेत्र के लोक शिक्षा केंद्र मझौवा लक्ष्मणपुर में तैनात प्रेरक आरती तिवारी ने बताया कि रविवार को वह अपने केंद्र पर नवसाक्षरों की परीक्षा करा रही थी तभी साक्षरता के जिला समन्वयक शिशिर श्रीवास्तव केंद्र की जांच के लिए पहुंच गए। आरती का आरोप है कि जिला समन्वयक ने जांच के नाम पर उसका रजिस्टर फाड़ दिया और उनसे अभद्रता की। वहीं जिला समन्वयक शिशिर श्रीवास्तव का कहना है कि परीक्षा ठीक ढंग से न कराने को लेकर जब उन्होंने आरती से सवाल किया तो उन्होंने गांव वालों के साथ मिलकर उन्हें मारा पीटा। इस मामले में दोनाें पक्षों ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। नगर कोतवाल सुनील कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि इस प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी।
इनसेट
38 हजार नवसाक्षरों ने दी साक्षरता की परीक्षा
गोंडा। साक्षर भारत योजना के अंतर्गत जिले के 1054 लोक शिक्षा केंद्रो पर साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जिले भर के 38062 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा को परीक्षा के लिए नोडल अपसर नामित किया था। इसके अलावा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व सभी ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को भी लगाया गया था। इसकी जानकारी देते हुए साक्षरता के जिला समन्वयक रणजीत सिंह ने बताया कि सभी केंद्रो पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा ली गई है।