फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   युवती की गला दबाकर हत्या, झाड़ी में फेंका शव

युवती की गला दबाकर हत्या, झाड़ी में फेंका शव

Sun, 18 Jun 2017 11:04 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
युवती की गला दबाकर हत्या, झाड़ी में फेंका शव
युवती की गला दबाकर हत्या, रेप की आशंका
विज्ञापन

- नगर कोतवाली क्षेत्र में सोनी कपूर गांव के बाहर झाड़ियों में मिली लाश
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में उतरौला रोड पर सोनी कपूर गांव के पास एक युवती की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला। युवती से रेप की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोनी कपूर गांव में एक युवती की गला दबाकर हत्या करके शव गांव के बाहर घनी झाड़ियों में फेंक दिया गया। रविवार सुबह जब कुछ ग्रामीण उधर से गुजरे तो शव देखकर थाने में खबर दी। शव मिलने की सूचना पर वहां भीड़ लग गई। कुछ ही देर में एएसपी हृदयेश कुमार, सीओ सदर भरत यादव व नगर कोतवाल सुनील कुमार राय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवती के गले व मुंह पर चोट के निशान थे। जिसके चलते ग्रामीणों ने युवती की हत्या के पहले उसके साथ दुराचार की आशंका जताई है। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया लेकिन न तो युवती की शिनाख्त हो सकी और न ही कोई सुराग हाथ लगा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर कोतवाल सुनील कुमार राय ने कहा कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

इनसेट
आसपास के युवकों पर टिकी पुलिस की नजर
गोंडा। सोनी कपूर गांव में युवती का शव मिलने के बाद पुलिस की नजर आसपास के गांवोें के रंगीन मिजाज युवकों पर टिकी है। स्थानीय लोग युवती के साथ रेप की आशंका जता रहे हैं। लोगों का मानना है कि युवती को कहीं दूर से यहां लाकर दुराचार करने के बाद उसकी हत्या की गई है। ऐसे में पुलिस के शक की सुई इलाके के दागी छवि वाले युवकों पर टिक गई है। सीओ सदर भरत यादव का कहना है कि, युवती की शिनाख्त कराकर छानबीन की जाएगी। हत्यारे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed