{"_id":"5b8195f542c792464a0c8850","slug":"121535219189-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में नदारद मिले पांच शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में नदारद मिले पांच शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदारद मिले पांच शिक्षकों से जवाब तलब
गोंडा। खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी ममता सिंह ने लगभग आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का शनिवार को औचक निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान मिली खामियों से नाराज खंड शिक्षा अधिकारी ने पांच अध्यापक व अध्यापिकाओं से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।
खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय चकसड़ में बरामदे में बकरी बंधी हुई मिली, यहां तैनात शिक्षक रघुनाथ पांडेय अवकाश पर थे, अध्यापिका ज्योति सिन्हा कमरे में बैठी मिली, विद्यालय में मात्र तीन बच्चे ही उपस्थित थे, जो शुद्ध हिंदी नहीं पढ़ पा रहे थे।
इससे यहां पर तैनात अध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब किया गया है, जबकि इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदेश स्तर के मास्टर ट्रेनर हैं। प्राथमिक विद्यालय महदेइया में 11 बजे यहां पर तैनात अध्यापिका सुनीता देवी चली तरन्नुम व मिथिलेश विद्यालय के बाहर रोड पर खड़ी मिलीं।
विज्ञापन
विद्यालय में मात्र दो बच्चे उपस्थित थे, इसलिए यहां पर तैनात तीनों अध्यापिका से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्राथमिक विद्यालय चकसड़ के निरीक्षण में 59 के सापेक्ष मात्र 10 बच्चे उपस्थित थे।
जिनका शैक्षिक अधिगम स्तर बहुत ही निम्न का पाया गया। जिसे एक सप्ताह के अंदर सुधारने का निर्देश दिया है। प्राथमिक विद्यालय नये पुरवा के निरीक्षण में यहा पर तैनात अध्यापिका नादिरा व पूनम कुमारी अपने-अपने कक्ष में पढा रही थीं।
वहीं नोबरा न्याय पंचायत का जूनियर हाईस्कूल के निरीक्षण के दौरान न्याय पंचायत प्रभारी को बच्चो की संख्या बढ़ाने व शैक्षिक अधिगम स्तर सुधारने का निर्देश दिया गया है।