{"_id":"59f9ecd84f1c1bd9798b96fc","slug":"121509551320-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर अनुमति खोद डाला 1800 घनमीटर बालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर अनुमति खोद डाला 1800 घनमीटर बालू
Updated Wed, 01 Nov 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिना अनुमति खोद डाला 1800 घनमीटर बालू
गोंडा। खनन माफियाओं की दबंगई बंद होने का नाम नहीं ले रही। तरबगंज इलाका तो खनन को लेकर पहले से ही बदनाम था, ऊपर से कोतवाली देहात में भी खनन माफिया धीरे-धीरे अपने पांव पसारने लगे हैं। तहसीलदार के साथ किए गए निरीक्षण के बाद एसडीएम अर्चना वर्मा ने कंसापुर गांव में हुए
1800 घनमीटर अवैध खनन के एक मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात को खनन कराने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के स्पष्ट निर्देश देते हए पुलिस विभाग को इसके दोषी बीट सिपाहियों व उपनिरीक्षक तो तहसीलदार को इलाकाई लेखपाल व राजस्व निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगने को कहा है।
कोतवाली देहात की ग्राम पंचायत कंसापुर का सोमवार को एसडीएम अर्चना वर्मा ने तहसीलदार के साथ मिलकर निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने देखा ग्राम पंचायत कंसापुर निवासी खातेदार गुरवीर सिंह पुत्र कुंदन सिंह, जगराम सिंह पुत्र बक्शीस सिंह, बलराज सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह व बलजेंद्र सिंह पुत्र हरिभजन सिंह ने अपने खेत के गाटा संख्या 139स/0.607 हेक्टेयर से बिना परमीशन 1800 घनमीटर बालू का अवैध खनन कराकर उसे बेंच दिया।
विज्ञापन
जिसकी भनक तक न तो इलाकाई पुलिस को लगी, न ही क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों को और खनन बदस्तूर जारी रहा। जिसे लेकर एसडीएम अर्चना वर्मा ने एक पत्र प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात को लिखकर मामले में कंसापुर निवासी चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए खनन पर नजर रखने के जिम्मेदार बीट सिपाहियों व इलाकाई उपनिरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए हैं।
वहीं तहसीलदार को लिखे गए एक पत्र में एसडीएम सदर अर्चना वर्मा ने बालू खुदाई के सम्बंध में क्षेत्रीय लेखपाल व क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक से उनका स्पष्टीकरण तलब करते हुए कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। वहीं अवैध बालू खनन के ही प्रकरण को लेकर आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने डीएम व एसपी को एक कड़ा पत्र लिखकर अवैध खनन की छोटी से छोटी सूचना पर तत्काल सक्रिय होते हुए खनन के दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।