फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में मेरठ चैंपियन

राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में मेरठ चैंपियन

Tue, 31 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में मेरठ चैंपियन
राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में मेरठ चैंपियन
विज्ञापन


नवाबगंज गोंडा। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज मे चल रही राज्य स्तरीय 63 वीं कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को मेरठ के खिलाड़ियों ने आलराउंड प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

दूसरे स्थान पर गोरखपुर के खिलाड़ी रहे। चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता मे विभिन्न भार वर्ग के विजेता मेजबान देवी पाटन मंडल के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नवाबगंज के डीएवी इंटर कॉलेज में चल रही राज्य स्तरीय चार दिनी कुश्ती प्रतियोगिता के चौथे और अंतिम दिन सोमवार को बालक बालिका वर्ग के फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन स्टाइल के कुश्ती के मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक फ्री स्टाइल कुश्ती में 120 किलो भार वर्ग मे सहारनपुर के अंकित को प्रथम स्थान मिला। मेरठ के मुर्सलीन दूसरे स्थान पर रहे।16 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के महेश कुमार यादव को पहला व मेरठ के अभिषेक को दूसरा स्थान मिला।

84 किलो भार वर्ग में मेरठ के संजय को प्रथम व सहारनपुर के तुषार को दूसरा स्थान मिला। 74 किलो भार वर्ग में वाराणसी के कुलदीप पहले व सहारनपुर के शिवम दूसरे स्थान पर रहे। 66 किलो भार वर्ग में आजमगढ़ के विशाल यादव को प्रथम व एमेरठ के सतवीर सिंह को दूसरा स्थान मिला।

इसी तरह से बालक ग्रीको रोमन के 66 किलो भार वर्ग में देवीपाटन के राहुल को प्रथम व मेरठ के गगनपाल को दूसरा स्थान हासिल हुआ। 74 किलो भार वर्ग में देवीपाटन के बब्लू चौधरी पहले व सहारनपुर के मुरली शर्मा दूसरे स्थान पर रहे।

84 किलो भार वर्ग में मेरठ के पुलकित पहले व सहारनपुर के उमंग चौधरी दूसरे स्थान पर रहे। 120 किलो भार वर्ग में गोरखपुर के ज्ञान सिंह यादव को प्रथम व फैजाबाद के राहुल यादव को दूसरा स्थान मिला। अंडर 17 ग्रीकोरोमन के मुकाबले में 24 अंकों के साथ मेरठ पहले स्थान पर रहा।

20 अंकों के साथ स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर को दूसरा स्थान मिला। अंडर 17 फ ्री स्टाइल में स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर की टीम 21 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। इसी तरह से अंडर 19 ग्रीको रोमन व अंडर 19 फ्री स्टाइल में मेरठ की टीम पहले स्थान पर रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में भी मेरठ की बालिकाओं का दबदबा रहा।

सदर सीट से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह व विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल ओम प्रकाश द्विवेदी ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। संचालन कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्र पाल सिंह ने कुश्ती प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिऱ्ए स्टाफ व खिलाडिय़ोजं को धन्यवाद दिया।


इस मौके पर राजेन्द्र कुमार, धर्मेन्दर गुप्ता, सत्य प्रकाश शुक्ला,सभाजीत सिंह,अनिल सिंह, दिव्यांग श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कुश्ती में आए चयनकर्ता तौहीद खान ने बताया कि अण्डर 14 बालक व बालिका के नेशनल चैंपियनशिप की कुश्ती प्रतियोगिता नन्दिनी नगर महाविद्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवंबर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed