फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को लगाई

डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को लगाई

Fri, 28 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को लगाई
डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन

हर माह डीएम स्वयं करेगें निर्माण कार्यों की समीक्षा

अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। धन होने के बावजूद निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार से नाराज डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट सही न देने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम जेबी सिंह व सीडीओ ने कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर जनपद में निर्माणधाीन एक-एक परियोजना की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डीएम ने सबसे पहले पचास लाख से अधिक की लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा की जिसमें ज्ञात हुेआ कि जनपद में कुल 122 परियोजनाओं में 21 परियोजनाएं अनारम्भ हैं। चार कस्तूरबा गांधी विद्यालय, एक हाईस्कूल, राजकीय महिला पालीटेक्निक छात्रावास, बच्चा वार्ड आईसीयू, नगर क्षेत्र में आसरा आवास, लेखपाल ट्रेनिंग सेन्टर, राजकीय इन्जीनियरिंग कॉलेज, फोरेन्सिक लैब, आईटीआई परसपुर, कृषि महाविद्यालय, मनकापुर तहसील में आवासीय भवन का निर्माण, आदमपुर पालीटेक्निक में छात्रावास, लक्ष्मणपुर में कृषि केन्द्र का निर्माण कार्य बेहद धीमा पाया गया जबकि जल निगम की आठ पेयजल परियोजनाएं, ग्रामीण अभित्रंयण विभाग के द्वारा निर्माण कराए जाने वाले ग्यारह कार्य अनारम्भ पाए गए। डीएम ने दोनों विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि वे अब हर माह एक निर्माण कार्य की स्वयं अलग से समीक्षा करेंगे और सुधार न करने वाले अधिकारी अब कतई बख्शे नहीं जाएंगे। पूर्वान्चल निधि से 16 निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। क्रिटिकल गैप्स से निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट व लिस्ट डीएम ने दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। गोंडा-बलरामपुर रोड को अतिशीघ्र दुरूस्त कराने के लिए अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण-खण्ड एक को सख्त निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी निर्माणदायी संस्थाओं के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगली बैठक में प्रगति रिपोर्ट व सही रिपोर्ट के साथ हीं आएं अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। बैठक में सीडीओ दिव्या मित्तल, डीसीओ पीएन सिंह, एक्सीएन पीडब्लूडी, जल निगम, विद्युत, आरईएस, मण्डी, समाज कल्याण, फैक्सपेड, सीएण्डडीएस, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सहित अन्य निर्माणदायी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed