फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   राज्यमंत्री स्वाती सिंह के आरोपों को सिंचाई सचिव ने नकारा

राज्यमंत्री स्वाती सिंह के आरोपों को सिंचाई सचिव ने नकारा

Sat, 08 Jul 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री स्वाती सिंह के आरोपों को सिंचाई सचिव ने नकारा
मंत्री के आरोपों को प्रमुख सचिव ने नकारा
विज्ञापन

बांध मरम्मत में 300 करोड़ घोटाले का आरोप लगाया था सिंचाई मंत्री ने
अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज(गोंडा)। एल्गिन-चरसडी बांध का शनिवार को सिंचाई प्रमुख सचिव सुरेश चन्द्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के बांध मरम्मत के नाम पर किए गए 300 करोड़ रुपये के घोटाले की बात को सिरे से खारिज कर दिया।
पिछले वर्ष बांध कटने के बाद इस वर्ष बिना बांध निर्माण के ही बाढ़ से निपटने के दावे किए जा रहे हैं। दो जुलाई को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह बांध का निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि बांध के मरम्मत में तीन अरब का घोटाला हुआ है। वहीं शुक्रवार को जहां राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने एल्गिन-चरसड़ी बांध का दौरा कर बांध व बाढ़ को लेकर तीन सौ करोड के घोटाले एवं उसकी जांच कराने की बात कही थी। लेकिन शनिवार को बंधे का निरीक्षण करने पहुंचे सिंचाई सचिव सुरेश चन्द्रा ने उनकी कही गई बात को सिरे से ही नकार दिया। कहा कि बांध पर मरम्मत एंव बचाव कार्य में करीब सौ करोड़ का खर्च होने का व्योरा उनके पास है। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पानी जिन-जिन गांवों में भर रहा है वहंा पर सभी व्यवस्थायें तत्काल कराई जा रही हैं। उसके लिए सरकार और प्रशासन की सभी तैयारिंया पूरी हैं। इस मौके पर सीडीओ दिव्या मिततल, एडीएम त्रिलोकी सिंह, एसडीएम अर्चना वर्मा, एएसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बता दे कि इससे पहले सिंचाई मंत्री भी बांध मरम्मत के नाम पर करोड़ों के घोटालों का आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन


इनसेट
बाढ़ के मद्देनजर रेलवे अलर्ट
घाघरा-सरयू नदी के जलस्तर मे तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी के मद्देनजर रेलवे भी सतर्क हो गया है। इसके लिए उसकी ओर से घाघरा व सरयू नदी पर बने रेलवे के पुलों पर 42 रेलकर्मियों की एक टीम तैनात की गई है। जो रेल ट्रैक की पेट्रोलिंग में जुटी है। यही टीम मंडलीय कंट्रोलरूम को यहां से हर प्रकार की सूचनाएं भी दे रही है। दोनों नदियों के उफान पर होने से इन दोनों नदियों पर बने पुल से ट्रेनों का आवागमन कम गति पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed