{"_id":"595fb7e24f1c1b42548b46ef","slug":"121499445218-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 वर्षीय युवक की हत्या कर नदी में फेंकी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 वर्षीय युवक की हत्या कर नदी में फेंकी लाश
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या कर नदी में फेंकी लाश
बिसुही नदी में उतराता मिला शव, शरीर पर कई जगह चोट के निशान
पुलिस ने कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
खरगूपुर (गोंडा)। आर्यनगर इलाके में एक युवक की हत्या करने के बाद उसका शव बिसुही नदी में फेंक दिया गया। जिसका शव शुक्रवार को नदी में उतराता मिला। फिलहाल युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं खरगूपुर थाने के उपनिरीक्षक का कहना है कि युवक की हत्या हुई है या फिर उसकी मौत नदी के पानी में डूबने से हुई है, इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
शुक्रवार को आर्यनगर इलाके में बिसुही नदी में एक अज्ञात 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पानी में तैरता मिला। इसकी सूचना लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। जिसने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतक के गले, शरीर पर कई जगह चोट के निशान तथा जुबान बाहर निकली हुई थी। जिसे लेकर युवक की तीन से चार दिन पहले हत्या किए जाने के बाद उसका शव बिसुही नदी मे फेंके जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव को निकलवाकर कब्जे मे ले लिया। जिसका पंचनामा किए जाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खरगूपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश मिश्र ने बताया कि शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। युवक नदी में डूबने से मरा या फिर उसकी हत्या कर लाश नदी में फेंकी गई, यह बात पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। जिसके लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।