फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12 thousand poor will get socialist pension

12 हजार गरीबों को मिलेगी समाजवादी पेंशन

Fri, 27 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 27 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
12 thousand poor will get socialist pension
हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ बल्ह इकाई की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य - फोटो : अमर उजाला
चालू वित्तीय वर्ष में जिले के 12 हजार गरीबों को समाजवादी पेंशन देकर जीने का सहारा दिया जाएगा। एकल व तलाकशुदा महिलाओं को समाजवादी पेंशन के लिए वरीयता दी जाएगी। समाजवादी पेंशन के लिए चयन की प्रक्रिया को 31 मई तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के सभी नौ ब्लॉकों में बीडीओ को और नगरीय क्षत्रों में ईओ को चयन की प्रक्रिया पूरी कराने की जिम्मेदारियां सौंपी गई है। चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


डीएम प्रीति शुक्ला ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2016-17 में समाजवादी पेंशन के चयन प्रक्रिया की जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णानंद तिवारी के साथ बैठक कर गहन समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि समाजवादी पेंशन के लिए शासन ने लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। जिले में 12 हजार गरीबों को समाजवादी पेंशन के लिए चयनित किया जाएगा। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ और नगर पालिका व नगर पंचायतों के ईओ को पात्रता की शर्तों के साथ टारगेट भी अलाट कर दिया गया है।

सदर ब्लॉक व गैड़ास बुजुर्ग में एक-एक हजार, हरैया सतघरवा में 1020, तुलसीपुर में 1100, पचपेड़वा व गैसड़ी में 1230-1230, श्रीदत्तगंज में 910, उतरौला में 1010, रेहरा बाजार में 1050, नगर पालिका बलरामपुर व उतरौला एवं नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा में 3400 पात्रों के चयन का टारगेट निर्धारित किया गया है।

समाजवादी पेंशन के लिए पात्रता का विशेष ख्याल रखे जाने का निर्देश अफसरों को दिया गया है। सभी बीडीओ व ईओ को 31 मई तक चयन प्रक्रिया पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर डीएम ने संबंधित अफसर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। 


जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णानंद तिवारी ने बताया कि जिले में 46 हजार 132 गरीबों को समाजवादी पेंशन दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में 42 हजार 43 और वित्तीय वर्ष 2015-16 में 6089 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन दिया जा रहा है। सभी लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में शासन से पेंशन की धनराशि सीधे भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed