फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12 injured in clash

मारपीट में 12 घायल

Sat, 24 Oct 2015 10:47 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
गुरसड़ी गांव में शनिवार को दोपहर बाद ताजिया जुलूस के दौरान एक धार्मिक स्थल के समीप ढोल बजाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। मारपीट में एक पक्ष से सगे भाइयों समेत आठ तथा दूसरे पक्ष से एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज भेजा गया। बवाल की सूचना पर एसडीएम व सीओ समेत कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गुरसड़ी गांव में शनिवार को मोहर्रम की दसवीं पर ताजिया का जुलूस निकल रहा था। गुरसड़ी के हनुमानपुरवा के पास जब जुलूस पहुंचा तो जुलूस में शामिल युवक ढोल बजा रहे थे।
विज्ञापन


यहां पर एक धार्मिक स्थल होने के कारण कुछ युवकों ने परपंरा के अनुसार ढोल बजाने से उन्हें रोक दिया। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में एक पक्ष के साहिल, शाहिद, नूर मोहम्मद, उसका भाई असगर अली, सुबराती, सोनू, इंसान, सलीम व दूसरे पक्ष के राजेश सिंह, महेशकुमार, सतीशकुमार व मिश्रीलाल की पत्नी घायल हो गईं।


बवाल की सूचना पर एसडीम करनैलगंज वीके सिंह, सीओ करनैलगंज व कोतवाल करनैलगंज बृजकिशोर यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

पुलिस ने जुलूस को आगे बढ़वाकर ताजिया को कर्बला में सुपुर्दे खाक कराया। सीओ करनैलगंज सबीउल हम्द ने बताया कि एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed