फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12 corona positive found in a village in Karnalganj

करनैलगंज के एक गांव में मिले 12 कोरोना संक्रमित

Fri, 04 Sep 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
12 corona positive found in a village in Karnalganj
गोंडा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आये हैं। विभाग की ओर से एंटीजेन टेस्टिंग और आरटीपीसीआर की सैंपलिंग कराई जा रही है। जो भी कोरोना संक्रमित पाये जा रहे हैं, उन्हें होम आइसोलसन और इंस्टीट्यूसनल आइसोलेसन में रखा जा रहा है। शुक्रवार को करनैलगंज में कोरोना की टेस्टिंग में एक गांव में दर्जन भर लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
विज्ञापन

करनैलगंज सीएचसी के कई गांवों में सैंपलिंग की गई। इसमें एंटीजेन से 99 और आरटीपीसीआर से 35 सेंपल लिए गये हैं। एंटीजेन से हुई टेस्टिंग में नरायनपुर मांझा के लालापुरवा गांव में एक ही गांव के 12 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। करनैलगंज कोतवाली के 1 और महुअर गांव में 3 लोगों सहित कुल 17 लोगों कोरोना पॉजिटिव पाये गये।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक सील किया गया
मोतीगंज (गोंडा)। शुक्रवार को कहोबा पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक कहौबा में एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई जिससे बैंक में हलचल मच गई तथा दहशत का माहौल बन गया। चौकी प्रभारी कहोबा भोला शंकर ने बताया कि है पंजाब नेशनल बैंक कहौबा मे एक कर्मचारी की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद तत्काल प्रभाव से बैंक को बंद करवाकर सैनिटाइज करवाया गया बैंक कर्मचारी को स्वास्थ्य विभाग ने दवा देने के बाद होमक्वारंटीन करवा दिया है और बैंक को पुलिस के निगरानी रखा गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार रविवार को बैंक बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

125 लोगों की जांच की गई
मसकनवा (गोंडा) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 125 लोगों का कोरोना वायरस जांच किया गया। रैपिड टेस्ट में एक डॉक्टर और एक एएनएम की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि रैपिड टेस्ट में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया है। आवश्यक सावधानी ली जा रही है। इस मौके पर एलटी सुरेंद्र कुमार, अनीश श्रीवास्तव, एलए विनोद कुमार पाठक, अरूण कुमार, फार्मासिस्ट वेद प्रकाश वर्मा रमाशंकर मौर्य अनूप कुमार आकाश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed