{"_id":"d756c8c66db60e657f394f7f4173b3de","slug":"12-children-ill-from-eating-the-fruit-of-jatropha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट्रोफा का फल खाने से 12 बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेट्रोफा का फल खाने से 12 बच्चे बीमार
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बाग में घूमने गए भिटौरा गांव के 12 बच्चों ने शनिवार को जेट्रोफा का फल खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। बच्चों के घर वालों को उन्हें सीएचसी मनकापुर में भर्ती करया। सीएचसी अधीक्षक केएन गुप्त ने बताया कि भिटौरा गांव से छह बच्चों के अभिभावक अपने नौनिहालों को सीएचसी पर लाए हैं। कुछ बच्चे अभी सीएचसी पर आने बाकी हैं।
भिटौरा गांव में रहने वाले जगप्रसाद, तिलकराम, जगनारायण, संतोष कुमार, हनुमान व भगवानदीन सहित अन्य कई लोगों के बच्चे शनिवार को गांव से कुछ दूर एक बाग में टहलने गए थे।
यहां इन बच्चों ने फल समझकर जेट्रोफा खा लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवारीजनों के पूछने पर बच्चों ने जेट्रोफा का फल खाने की बात बताई। इसके बाद उनके परिजन उन्हें लेकर सीएचसी मनकापुर गए।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक केएन गुप्त ने बताया कि अभी तक सीएचसी में रिया (4), विकास (10), आकाश (4), कुमकुम (6), सचिन (7) सहित छह बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों को लेकर आए हैं, जिनका इलाज सीएचसी में हो रहा है।
बच्चों की हालत नियंत्रण में है।
उधर, गांव में जेट्रोफा का फल खाने से बीमार छह बच्चों को समाचार भेजे जाने तक सीएचसी में भर्ती नहीं कराया जा सका। हालांकि अधीक्षक के मुताबिक बीमार बच्चों को गांव से लाकर सीएचसी में भर्ती कराया जा रहा है।