{"_id":"f832a49affc4b83b6b7de122695d0dbb","slug":"12-child-scientists-selected-models-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल चयनित
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बीते दिन जनपदीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी-2015 का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से आए 188 बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें से 12 बाल वैज्ञानिकों का प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
प्रदर्शनी को पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नाम समर्पित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह रहे। उन्होंने कहा कि आज के बाल वैज्ञानिक ही कल के कर्णधार है। राज्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट मॉडलों का अवलोकन कर बच्चों से जानकारी हासिल की।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे सहित कई कॉलेजों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। डीआईओएस ने बताया कि 188 बाल वैज्ञानिकों में से 12 का मॉडल स्टेट के लिए चयनित किया गया है। इसमें विकास चौरसिया, आरजू बानो, दीपक व्यास, नीतीश मिश्र, तौहीद अहमद, दीपक कुमार मिश्र, फिजा बानो, अंजनी, विवेक कुमार मिश्र, राम बाबू, कादिर अली, विष्णु दुर्गेश बाल वैज्ञानिक शामिल हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित किए गए 12 बाल वैज्ञानिकों का प्रोजेक्ट 26, 27 व 28 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल होगें।