{"_id":"5bc7805ebdec2269960bab8f","slug":"11539801182-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के परीक्षाओं का कार्यक्रम तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के परीक्षाओं का कार्यक्रम तय
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों की छमाही परीक्षा 26 से
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम विभाग ने जारी कर दिया है। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि आदेश मिल गया है जल्द ही विषय वार कार्यक्रम जारी कर दिए जाएंगे। प्राइमरी व उच्च प्राथमिक स्कूलों में 26 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच अर्धवार्षिक परीक्षाएं कराई जाएंगी।
इसके अलावा इसी समय वार्षिक परीक्षा की तिथि भी तय कर दी गई है। जिले स्तर से 4 मार्च 2019 को परीक्षा की समय सारिणी जारी की जाएगी। प्रश्न पत्रों का निर्माण 5 मार्च तक कराकर 8 मार्च तक डायट प्राचार्य की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा जाएगा।
13 मार्च को डायट से सीलबंद प्रश्न पत्र खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया जाएगा और 14 मार्च तक बीआरसी से न्याय पंचायत तक भेजी जाएंगी। परीक्षाएं 16 मार्च से 23 मार्च तक होंगी और 24 से 26 मार्च तक मूल्यांकन का कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
29 तक परीक्षाफल तैयार करके 30 मार्च को परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा। एक अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत होगी और नामांकन अभियान शुरू होगा।