फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बेपटरी होने से बाल-बाल बची इंटरसिटी एक्सप्रेस

बेपटरी होने से बाल-बाल बची इंटरसिटी एक्सप्रेस

Tue, 09 Oct 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बेपटरी होने से बाल-बाल बची इंटरसिटी एक्सप्रेस
बेपटरी होने से बची इंटरसिटी सुपरफास्ट
विज्ञापन


गोंडा। परसा तिवारी रेलवे स्टेशन पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब गोरखपुर से चलकर लखनऊ को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस मेन लाइन खराब होने के चलते चालक की लापरवाही से तेज गति से प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लूप लाइन से गुजरने लगी।

आनन-फानन में ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। लगभग 10 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस मामले में एडीआरएम पीके पांडेय ने जांच कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ को जाने वाली सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब सवा सात बजे परसा रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां मेन लाइन खराब होने के चलते स्टेशन मास्टर ने इसे एक नंबर पर लाइन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हमेशा यलो लाइट होती है इसलिए लूप लाइन से गुजरते समय ट्रेन की स्पीड 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से होनी चाहिए। लेकिन ट्रेन पायलट की चूक के चलते ट्रेन उसी स्पीड से गुजरने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बार तो ऐसा लगा की ट्रेन पटरी से उतर जाएगी। गलती भाप ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर तत्काल ट्रेन को रोका। इस दौरान ट्रेन के पहियों में धुआं निकलते देख यात्रियों में दहशत फैल गई।


इस बीच ट्रेन लगभग 10 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही बाद में इसे 7:34 पर आगे के लिए रवाना किया गया। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक परसा तिवारी वीके मिश्रा ने बताया कि इस दौरान लगभग 10 मिनट ट्रेन रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही यात्रियों के बैठने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed