फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बाहरी व्यक्ति के हाथ में सौंप दी उतर पुस्तिका

बाहरी व्यक्ति के हाथ में सौंप दी उतर पुस्तिका

Sat, 24 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बाहरी व्यक्ति के हाथ में सौंप दी उतर पुस्तिका

विज्ञापन
बाहरी व्यक्ति के हाथ में सौंप दी उत्तर पुस्तिकाएं

गोंडा। बोर्ड परीक्षा में जिला प्रशासन भले ही नकल रोकने में सफल रहा हो मगर कापियों को संकलन केंद्र तक पहुंचाने में केंद्र व्यवस्थापक अपनी लापरवाही से बाज नही आ रहे हैं।

शुक्रवार को मनकापुर क्षेत्र के दादा करन सिंह इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा के बाद कापियों को संकलन केंद्र पहुंचाने के लिए उसे एक बाहरी व्यक्ति के हाथ में सौंप दिया।
विज्ञापन


कापियां करीब 8.15 बजे रात में संकलन केंद्र पर पहुंची। इस बीच करीब तीन घंटे तक कापियां कहां थी इसे लेकर परीक्षा की सुचिता पर सवाल खडा़ हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक पहुंचाने में केंद्र व्यवस्थापकों की लापरवाही थमती नही दिख रही है। इस मामले में अब तक दर्जन भर केंद्र व्यस्थापकों को नोटिस जारी की जा चुकी है मगर व्यवस्था में सुधार नही हो रहा है।

शुक्रवार को मनकापुर क्षेत्र के दादा करन सिंह इंटर कॉलेज की द्वितीय पाली की उत्तर पुस्तिकाएं करीब तीन घंटे तक एक बाहरी व्यक्ति के हाथ में रहीं। शुक्रवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की भूगोल विषय की परीक्षा थी।

परीक्षा के बाद मनकापुर के दादा करन सिंह इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक ने कापियों को संकलन केंद्र तक पहुंचाने का जिम्मेदारी एक बाहरी व्यक्ति को सौंप दी। वह कापियों के बंडल को लेकर करीब 8.16 बजे संकलन केंद्र पहुंचा।

इस बीच तीन घंटे तक कापियों के न जमा होने से संकलन केंद्र के कर्मचारियों की सांसे अटकी रहीं। कापी जमा करने पहुंचे गोविंद चौहान ने बताया कि वह इंटर कॉलेज का कर्मचारी नहीं है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता ने केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।


संस्कृत में 532 ने छोड़ी परीक्षा
गोंडा। शनिवार को इंटरमीडिएट की संस्कृत की परीक्षा में 532 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत की परीक्षा में 2155 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसेसे 1623 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed