फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   कायाकल्प एवार्ड के लिए चुनी गई खरगूपुर सीएचसी

कायाकल्प एवार्ड के लिए चुनी गई खरगूपुर सीएचसी

Sun, 18 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
कायाकल्प एवार्ड के लिए चुनी गई खरगूपुर सीएचसी

विज्ञापन
कायाकल्प अवार्ड के लिए चुनी गई खरगूपुर सीएचसी
अमर उजाला ब्यूरो
खरगूपुर (गोंडा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कायाकल्प एवार्ड के लिए जिले से एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर का चयन हुआ है। शनिवार को लखनऊ से आई टीम ने सीएचसी का कई बिंदुओं पर जायजा लिया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रजनीश यादव व सब्जेक्ट एक्सपर्ट डॉ भास्कर पांडेय की टीम शनिवार को सीएचसी खरगूपुर पहुंची। जहां टीम ने सीएचसी के प्रत्येक कक्ष में जाकर वहां की साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, बिजली के इंतजामों का जायजा लिया। वहीं डिलीवरी व ओटी को भी चेक किया।
विज्ञापन


टीम ने यहां प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं से भी जानकारी हासिल की। जबकि प्रसव के उपरांत सरकार की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भी ब्यौरा जुटाया। मरीजों से किसी तरह की उगाही तो नहीं होती, इसकी भी पड़ताल की। टीम ने वर्मी पिट में निडिल, प्लास्टिक व पॉलीथीन न डालने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ रजनीश यादव ने बताया कि जिले में एनएचएम के अंतर्गत खरगूपुर सीएचसी का चयन कायाकल्प अवार्ड के लिए हुआ है। जिसका निरीक्षण करने वह आए थे। यहां से जाने के बाद इसकी रिपोर्ट एनएचएम में दे दी जाएगी। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ जेपी शुक्ल, बीपीएम सदफ खान, डॉ उमेश मौर्य, डॉ अर्चना, जीपी तिवारी, आरके यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed