{"_id":"5a8073794f1c1b514a8b8b23","slug":"11518367609-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की बारात में डांस करते बिगड़ी हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की बारात में डांस करते बिगड़ी हालत, मौत
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छोटे भाई की शादी में डांस करते बिगड़ी हालत, मौत
इटियाथोक (गोंडा)। दूल्हा बने छोटे भाई की बारात में डीजे पर बज रहे फिल्मी गानों पर डांस करते समय बड़े भाई की हालत बिगड़ गई। बाराती और घराती उसे अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बड़े भाई की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
इटियाथोक बाजार के रहने वाले संगम मोदनवाल ने अपनी भतीजी प्रिया पुत्री स्वर्गीय मनोज मोदनवाज की शादी बलरामपुर जनपद के गोविंद बाग के रहने वाले राजकुमार मोदनवाल के छोटे बेटे दीपक मोदनवाल से तय की थी।
10 फरवरी को दुल्हन प्रिया के घर वाले कस्बे एक मैरिज हाल में शादी की तैयारी कर रहे थे। डीजे की धुन पर बाराती डांस करने में मशगूल थे, दूल्हे दीपक मोदनवाल का बड़ा भाई राजेश मोदनवाल (40) भी बारातियों के साथ डांस कर रहा था। इसी बीच अचानक उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिवार के लोगों के साथ ही रिश्तेदार व संबंधी उसे अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। हालंाकि राजेश के साथ गए लोगों ने उसके मौत की खबर यहां शादी के मंडप तक नहीं पहुंचाई।
इससे दीपक और प्रिया सात फेरों के बंधन में बंध गए। इसके बाद यहां राजेश के मौत की खबर पहुंची तो प्रिया के घर के साथ ही राजेश के घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
राजेश के पिता राज कुमार मोदनवाल ने बताया कि राजेश की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राजेश के अंतिम संस्कार के बाद अब दुल्हन की विदाई हो पाएगी।