फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दुपट्टे के सहारे लटकता मिला दस साल के बालक का शव

दुपट्टे के सहारे लटकता मिला दस साल के बालक का शव

Sun, 28 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
दुपट्टे के सहारे लटकता मिला दस साल के बालक का शव

विज्ञापन
दुपट्टे के सहारे लटकता मिला दस साल के बालक का शव

कटरा बाजार गोंडा। कटरा बाजार कस्बे के वार्ड नंबर एक नाई टोला के रहने वाले अब्दुल सलाम के दस वर्षीय बेटे का शव को रविवार को उसके घर के छत पर बांस बल्ली के सहारे बनाए गए एक मड़हे में संदिग्ध हालत में दुपट्टे के सहारे लटकता पाया गया।

सूचना मिलने पर पहुंची कटरा बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मोहल्ले के लोगों ने मासूम की हत्या कर उसका शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। मासूम के मां की तीन साल पहले मौत हो चुकी है जबकि उसके पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कटरा बाजार कस्बे के वार्ड नंबर एक के नाई टोला निवासी अब्दुल सलाम रोजगार के सिलसिले में दिल्ली रहता है। उसका बड़ा बेटा वकील भी मजदूरी करने के लिए मुंबई में रहता है। घर पर उसकी पत्नी फिरदौस व बड़े बेटे की पत्नी चांदनी बच्चों के साथ एक कमरे के मकान मेे रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत के ऊपर ही शौचालय बना हुआ है। इसी छत पर सलाम ने बांस बल्ली रखकर पन्नी तान रखी है जिसका इस्तेमाल घरेलू समान रखने के लिए किया जाता है। फिरदौस के मुताबिक शनिवार की रात में बाबू सभी के साथ ही सोया था। सुबह उठने के बाद वह मकान के ऊपर बने शौचालय में शौच के लिए गया था मगर देर तक बाहर नही निकला।

फिरदौस ने बताया कि जब वह बाबू की तलाश में ऊपर गई तो वहां बाबू का शव बल्लियों के बीच दुपट्टे के सहारे से लटकता दिखाई दिया। बाबू को फंदे से लटकता देख परिवार में कोहराम मच गया। फिरदौस ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव मिलने की सूचना पर कटरा बाजार के एसओ बृजेश सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिसकर्मियों ने मासूम के शव को नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाबू का शव दुपट्टे के सहारे लटक रहा था और उसके दोनो पैर घुटनों के बल जमीन पर टिके हुए थे। ऐसे में लोगों ने बाबू की हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका जताई है।

वहीं पुलिस हत्या या आत्महत्या को लेकर उलझ गई है। कोतवाल बृजेश सिंह क ा कहना है कि घर पर सिर्फ महिबञाएं मौजूद हैं। उन्होने इस संबंध में कोई तहरीर नही दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

कटरा बाजार। कटरा बाजार के नाई टोला मोहल्ले के रहने वाले अब्दुल सलाम की पहली पत्नी की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। फिरदौस सलाम की दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी से सलाम के पांच बेटे व एक बेटी है।


बडा बेटा वकील मुंबई में रहता है। उससे छोटा बेटा कुछ साल पहले गायब हो चुका है। घर पर उसका 10 साल का बेटा बाबू अपने से छोटे भाई बहनों के साथ अपनी सौतेली मां फिरदौस व भाभी चांदनी के साथ रहता है। दूसरी पत्नी से सलाम की दो बेटियां है जिनकी उम्र अभी तीन वर्ष से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed