{"_id":"596e30b84f1c1be71f8b47b2","slug":"11500393656-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के गड्ढे को बचाने में ट्रक के नीचे घुसा बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के गड्ढे को बचाने में ट्रक के नीचे घुसा बाइक सवार
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क के गड्ढे से बचने में ट्रक में घुसा बाइक सवार
मंडे नाला के समीप टूटी सड़क बनी हादसे का सबब
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क छोड़िए अब तो जिला मुख्यालय की सड़क भी चलने लायक नहीं रह गई है। मंगलवार को इसकी बानगी उसे समय देखने को मिली जब कचेहरी से चंद कदम की दूरी पर मंडे नाला के समीप कचेहरी से लौट रहा एक अधेड़ सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के चक्कर में एक ट्रक के नीचे घुस गया और ट्रक ने उसे बुरी तरह से रौंद डाला। लोगों ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल पंहुचाया जहंा से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है।
कचेहरी से स्टेशन को जाने वाली सड़क शहर की सबसे प्रमुख सड़क है। यह सड़क जगह जगह टूट कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। मंगलवार को कचेहरी से चंद कदम की दूरी पर इसी तरह के एक हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया जाता है कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव का रहने वाले जयनरायन चौबे (55) मंगलवार को अपने मुकदमे की पैरवी के लिए कचेहरी आए थे। दोपहर बाद वह अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे। कचेहरी गेट से निकलकर वह मंडे नाला के समीप पहुंचे ही थे कि सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत सामने से आ रहे ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक ने उन्हे बुरी तरह से रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने जयनरायन को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से डाक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सिविल लाइन मनोज कुमार श्रीवास्तव ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।