फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ससुरालवालों से तंग आकर महिला ने दुधमुंहे संग दी थी जान

ससुरालवालों से तंग आकर महिला ने दुधमुंहे संग दी थी जान

Thu, 29 Jun 2017 02:03 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
ससुरालवालों से तंग आकर महिला ने दुधमुंहे संग दी थी जान
ससुराल वालों से तंग महिला ने बच्चे संग दी थी जान
विज्ञापन

पति, ससुर व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मनकापुर (गोंडा)। पांच दिन पहले मनकापुर में रेल ट्रैक से बरामद दो शवों की शिनाख्त हो गई है। एक शव मासूम बच्चे व दूसरा उसकी मां का था। इस मामले में मृतक महिला की मां की तहरीर पर मनकापुर पुलिस ने मृतका के पति, ससुर व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बीते 23 जून को लखपत नगर रेलवे स्टेशन के करीब पेरीपोखर रेल ट्रैक से पुलिस ने एक महिला व डेढ़ साल के एक बच्चे का कटा शव बरामद किया था। तब उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बाद में पता चला कि ट्रेन से कटकर मरने वाले दोनों मां-बेटे हैं। जिसके बाद सोमवार को इस मामले में थाना छपिया के बेलहरी बुजुर्ग गांव की रहने वाली बड़का ने मनकापुर में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने मर्जी से नहीं बल्कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से आजिज आकर जान दी है। मृतका की मां बड़का के मुताबिक उसकी बेटी पूजा चौहान (30) की शादी तीन साल पहले मनकापुर के कटहर बुटाहनी गांव में रहने वाले रवि चौहान से हुई थी। तभी से उसके ससुराल वाले दहेज में 25 हजार रुपए देने का दबाव बना रहे थे। शादी के बाद उनकी बेटी को एक बेटा हुआ।
विज्ञापन

मां के मुताबिक दहेज में 25 हजार रुपए दिए जाने को लेकर आए दिन ससुराल वाले उसकी बेटी को प्रताड़ित किया करते थे, जिससे आजिज आकर उसने 23 जून को डेढ़ साल के बच्चे को साथ लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पूजा के ससुर, पति व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति को हिरासत मे ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed