फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   114 transformers blew out immediately after being installed following repairs

Gonda News: मरम्मत के बाद लगते ही फुंक गए 114 ट्रांसफार्मर

Mon, 06 Jul 2026 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
114 transformers blew out immediately after being installed following repairs
गोंडा। देवीपाटन जोन की विद्युत कार्यशालाओं में मरम्मत किए गए 114 ट्रांसफार्मरों के स्थापित होते ही खराब हो जाने का मामला सामने आने के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को गंभीर मानते हुए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता (विद्युत कार्यशाला मंडल) ने कार्यशाला खंड गोंडा समेत संबंधित अधिकारियों से तीन दिन के भीतर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

देवीपाटन जोन के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में करीब 50 हजार वितरण ट्रांसफार्मरों के माध्यम से लगभग 14.50 लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कार्यशालाओं में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं की निगरानी में कराई जाती है। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि कार्यशालाओं में मरम्मत किए गए 114 ट्रांसफार्मर स्थापित करने के बाद बिना लोड (नो-लोड) की स्थिति में ही क्षतिग्रस्त हो गए। इसके आधार पर अधीक्षण अभियंता (कार्यशाला मंडल) अनूप कुमार सिन्हा ने संबंधित अधिशासी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्ट एवं तथ्यात्मक जवाब मांगा है।
विज्ञापन

20 दिन में पांच बार बदला गया ट्रांसफार्मर
- चंदवतपुर विद्युत उपकेंद्र के पिपरा पदुम गांव के ठाकुरपुरवा में पिछले 20 दिनों में पांच बार ट्रांसफार्मर बदला जा चुका है। ग्रामीण रामललन पांडेय ने बताया कि भीषण गर्मी में बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने से 40 से 50 परिवारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धानेपुर विद्युत उपकेंद्र के पूरे बसालत गांव में पहले 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। अधिक कनेक्शन होने के कारण वह लगातार ओवरलोड रहता था। ग्रामीण मोबीन खान ने बताया कि करीब दो महीने पहले इसकी जगह 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन स्थापित होते ही उसमें से तेल रिसने लगा। इससे गांव के उपभोक्ता लगातार परेशान हैं।

बोले जिम्मेदार
ट्रांसफार्मरों की सूची मंगाई गई है। प्रारंभिक जांच में कई स्थानों पर क्षमता से अधिक कनेक्शन संचालित मिलने की जानकारी मिली है। कई जगह मांग के अनुरूप क्षमता वृद्धि नहीं की गई। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
— आनंद शर्मा, सहायक अभियंता, कार्यशाला गोंडा-बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed