{"_id":"5b80338442c79246330773ff","slug":"111535128452-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी से मांगी 25 लाख रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी से मांगी 25 लाख रंगदारी
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व बसपा प्रत्याशी से मांगी 25 लाख रंगदारी
गोंडा। बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और पेट्रोलपंप के मालिक संतोष तिवारी पुत्र अटल बिहारी तिवारी से गुरुवार की देर रात मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने कॉल करके 25 लाख की रंगदारी मांगी है।
कॉल करने वाले ने 25 लाख रुपये रंगदारी न देने पर पूर्व प्रत्याशी को बलरामपुर के बहादुरापुर स्थित उनके पेट्रालपंप पर जान से मारने की धमकी दी है। पूर्व प्रत्याशी ने कोतवाली नगर में रंगदारी मांगने वाले के खिलाफ डरा-धमकाकर रंगदारी मांगने व ऑनलाइन धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के आईटीआई रोड सिविल लाइंस के रहने वाले बसपा के पूर्व प्रत्याशी और पेट्रोलपंप के मालिक संतोष तिवारी ने बताया कि गुरुवार की देर रात उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई।
विज्ञापन
फोने करने वाले ने उन पर जातिगत टिप्पणी की। संतोष के मुताबिक उन्होंने फोन काट दिया तो दोबारा उसी नंबर से कॉल आई, जब दोबारा कॉल रिसीव की तो उसने उसने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
रंगदारी न देने पर बहादुरापुर स्थित उनके पेट्राल पंप पर न जाने की उन्हें धमकी दी। संतोष ने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें रंगदारी देने से पहले पेट्रोलपंप पर जाने पर गोली मार देने की धमकी दी।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष तिवारी ने कोतवाली नगर में रंगदारी मांगने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।