फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मोनाली, मालिनी व कविता होंगी गोंडा महोत्सव की आकर्षण

मोनाली, मालिनी व कविता होंगी गोंडा महोत्सव की आकर्षण

Wed, 28 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मोनाली, मालिनी व कविता होंगी गोंडा महोत्सव की आकर्षण
मोनाली, मालिनी व कविता होंगी गोंडा महोत्सव की आकर्षण
विज्ञापन


गोंडा। 10 से 13 मार्च तीन दिवसीय गोंडा महोत्सव में इस बार हालीवुड से लेकर स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां लोगों को आकर्षित करेंगी। होने वाले गोंडा महोत्सव में इस बार गागर में सागर भरने का प्रयास किया गया है।

एक दर्जन से अधिक प्रतिभावान कलाकार इस महोत्सव में गोंडा वासियों का मनोरंजन कराएंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी/गोंडा महोत्सव समिति के अध्यक्ष जेबी सिंह ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार दिवसीय महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत बालीवुड सिंगर पायल मुखर्जी के गीत से होगी। इसके बाद लेजर लाइट शो होगा, जिसमें गोंडा जिले की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशहूर अदाकारा सुरभि सिंह द्वारा ‘आज की द्रोपदी’ का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही मुम्बई दूरदर्शन के हास्य कलाकार रवीन्द्र जानी व दर्जन भर कलाकारों वाली अपनी टीम के साथ सुरेश कुशवाहा अवधी व भोजपुरी के गीतों के साथ दर्शकों का मनोरंजन कराएंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन कवि सम्मेलन होगा, जिसमें राष्ट्रीय भावों से ओतप्रोत कविता पाठ करके देश भर में काब्य मंचों पर डंका पीटने वाली कविता तिवारी भी उपस्थिति रहेंगी। उज्ज्वल खरे के गायन के साथ ही प्राची खरे अपनी टीम के साथ नृत्य प्रस्तुत करेंगी। इसी दिन दीपेन्द्र का बांसुरी वादन भी होगा।

बाल कलाकारों आव्या व अनुग्रह की जोड़ी अपने गीतों के माध्यम से धमाल मचाएंगे। अलीशा द्वारा होयला डांस प्रस्तुत किया जाएगा। महोत्सव का तीसरा दिन बालीवुड के नाम रहेगा। ‘दम लगा के हैसा’ फिल्म में ‘मोह-मोह के धागे’ गाने के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म एवार्ड और लुटेरा फिल्म में गाए गए एक गीत के लिए ‘फिल्म फेयर एवार्ड’ विजेता अभिनेत्री मोनाली ठाकुर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।

वह कलर टीवी की राइजिंग स्टार हैं। इसी दिन जादू के कार्यक्रम के साथ ही तनौरा (अम्ब्रेला) डांस का कार्यक्रम प्रस्तुत होगा। लखनऊ की अदाकारा सुगरा खान व उर्मिला पाण्डेय के कार्यक्रम भी इसी दिन होंगे।भोजपुरी व अवधी गीतों के कारण देश की ख्याति लब्ध फोक सिंगर पद्मश्री मालिनी अवस्थी का कार्यक्रम 13 मार्च को होगा।

इसी दिन लिटिल चैम्प तन्मय चतुर्वेदी व फरहा नाज अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन कराएंगे। महोत्सव के अंतिम दिन ही कुलहिन्द मुशायरे का आयोजन होगा, जिसमें देश के नामी शायरों को आमंत्रित किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 11,12 व 13 मार्च को सरकारी विभागों की ओर से गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जा रहे हैं। साथ ही निजी कम्पनियों, सरकारी विभागों के अलावा खानपान के स्टाल भी लगाए जाएंगे। खेलों के क्षेत्र में हाकी, वालीबाल, कबड्डी, खो-खो और ताइक्वांडो की प्रतियोगिताएं महोत्सव से पूर्व करा ली जाएंगी।


महोत्सव अवधि में सभी के फाइनल मैच ही खेले जाएंगे। स्थानीय प्रतिभाओं के लिए नृत्य, गायन, रंगोली, मेंहदी, कलश सज्जा, चित्रकारी और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनका आनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ विजेता स्थानीय प्रतिभाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed