फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आज 9 से 5 नहीं रहेगी सिविल लाइन में बिजली

आज 9 से 5 नहीं रहेगी सिविल लाइन में बिजली

Sun, 25 Feb 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
आज 9 से 5 नहीं रहेगी सिविल लाइन में बिजली

विज्ञापन
आज 9 से 5 नहीं रहेगी सिविल लाइन में बिजली

गोंडा। सिविल लाइन स्थित आम्बेडकर चौराहा बिजलीघर की क्षमता बढ़ाए जाने के लिए यहां लगने वाला 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर आज बदला जाएगा। जिसके लिए जेलरोड बिजलीघर से 8 घंटे का शट डाउन लिया गया है।

इस बीच सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूरे सिविल लाइन इलाके में बिजली नहीं रहेगी। जिसके लिए एक्सईएन अशोक यादव ने लोगों से इसकी वैकल्पिक व्यवस्था पहले से करने की अपील की है।
विज्ञापन


सिविल लाइन इलाके के लोगों की अक्सर शिकायत रहती थी कि उन्हें ठीक से बिजली नहीं मिल रही। ओवरलोडिंग से आए दिन किसी न किसी मोहल्ले की बिजली पावर कारपोरेशन के लोगों को काटनी पड़ जाती थी। जिसके लिए कारपोरेशन ने बिजलीघर की क्षमता में इजाफे की योजना साल भर पहले तैयार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर भी शुक्रवार को भेज दिया गया था। अमर उजाला के शनिवार के अंक में इसका समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद पावर कारपोरेशन ने ट्रांसफार्मर के इंस्टालमेंट की तारीख भी मुकर्रर कर दी है।

एक्सईएन अशोक यादव ने बताया कि सोमवार के दिन आम्बेडकर चौराहा बिजलीघर पर 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर बिजली घर के स्विच यार्ड में इंस्टाल किया जाएगा। जिसमें 8 घंटे का समय लगेगा। इस दरम्यान जैसे ही ट्रांसफार्मर इंस्टाल होना है।

जिसका काम सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा। ट्रांसफार्मर कीे 3 से 4 घंटे में इंस्टाल होते ही इसे चार्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जैसे ही पावर ट्रांसफार्मर पूरी तरह चार्ज होता है, उससे लोगों को सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएगी।


उधर सुबह 9 बजे से 5 बजे तक होने वाली कटौती से अम्बेडकर चौराहा, जेल रोड, पुलिस लाइन, डीएम, आवास, कमिश्नर आवास, रानीपुरवा, भुतहा ताल, सिंचाई विभाग प्रभावित होंगे। इस लिए इन इलाकों के लोग पहले से ही अपनी वैकल्पिक व्यवस्थाएं मुकम्मल कर लें। ताकि उन्हें बिजली से किसी तरह की कोई दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed