{"_id":"5a71f03a4f1c1b8e238b5d9c","slug":"111517416506-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी के अंत तक बंद हो जाएगा गेट नंबर 22 का समपार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी के अंत तक बंद हो जाएगा गेट नंबर 22 का समपार
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल यात्रा को सुगम बनाने को होगा हर संभव प्रयास
नवाबगंज (गोंडा)। मनकापुर अयोध्या रेलवे लाइन का औचक निरीक्षण पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश व एडीआरएम मुकेश कुमार ने बुधवार शाम अपनी टीम के साथ किया। उन्होंने रेल यात्रा को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
मनकापुर अयोध्या रेलवे ट्रेक पर रेलवे ने यात्री सुविधाओं को अधिक बेहतर बनाने तथा रेल ट्रैक के बेहतर रखरखाव व कटरा शिवदयालगंज रेलवे स्टेशन परिसर की साफ सफाई का जायजा लेने पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश व एडीआरएम मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ ट्रॉली गाड़ी से कटरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सायं करीब तीन बजे पहुंचकर स्टेशन परिसर मे यात्री सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि रेलवे से यात्रा को सफल व सुगम बनाने के लिए रेलवे ट्रैक के बराबर निगरानी तथा समपार फाटकों को बंद करवाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अयोध्या के रामघाट हाल्ट स्थित गेट नं 22 को फरवरी के अंत तक बंद कर दिया जाएगा तथा भविष्य में रेलवे के समपार फाटकों के स्थान पर भूमिगत रास्ता बनाया जायेगा।
विज्ञापन
उसके बाद इनकी टीम नवाबगंज हाल्ट रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी जहाँ पर पहले से मौजूद पर्वती ग्राम सभा के ग्रामीणों ने ओंकार नाथ मिश्रा की अगुवाई में गाँव के सामने रेलवे के बंद समपार फाटक को खोलने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा जिस पर एडीआरएम ने सभी ग्रामीणों को जिलाधिकारी गोंडा से बात करने का निर्देश देकर मनकापुर की तरफ रवाना हो गये।
इस मौके परजगदीश गुप्ता, अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रामजीत मौर्य, रामनिरंजन मौर्य, राकेश कुमार, सन्तराम सहित तमाम ग्रामीण व रेलवे के कर्मचारी मौजूद रहे।