{"_id":"59dd00aa4f1c1b86698b511b","slug":"111507655850-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट व हत्या से थर्राया शहर,दहशत में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट व हत्या से थर्राया शहर,दहशत में रहे लोग
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र का रानी बाजार का इलाका मंगलवार की देर शाम बैंक के गार्ड की हत्या कर 50 लाख रुपये लूटे जाने की घटना से थर्रा उठा। फिल्मी स्टाइल में बैंक के बाहर मौजूद नकाबपोश दो बाइक सवार बदमाशों ने जिस प्रकार बिना कुछ कहे बैंक के गार्ड को गोली मारी और 50 लाख रुपये से भरा कैश बाक्स लेकर आराम से फरार होने में कामयाब रहे उसने पुलिस के गश्त व बैंक की सुरक्षा-व्यवस्था के अलावा बैंक कर्मचारियों की लापरवाही भी उजागर कर दी है। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो वह भी लुटेरों की तलाश में महज लकीर पीटती दिखाई दी।
जिले में बैंक लूट की यह कोई पहली वारदात नही हैं। इसके पहले भी एलबीएस चौराहे पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से 54 लाख व भारतीय जीवन बीमा निगम के दफ्तर के सामने से 16 लाख रुपये की लूट हो चुकी है। तीन साल पहले स्टेट बैंक के सामने बाइक सवार दो लुटेरों ने गल्ला के थोक व्यापारी डिंपल की गोली मार कर हत्या कर दी थी और पांच लाख रुपये लूट लिए थे लेकिन इन घटनाओं से पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। मंगलवार को इलाहाबाद बैंक की शाखा के गार्ड की हत्या कर 50 लाख रुपये लूटे जाने की खबर से पूरा शहर थर्रा उठा। रानी बाजार जैसे व्यस्ततम इलाके में हुई लूट की इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। शाम के समय इस इलाके में लागों की भारी भीड़ रहती है और इससे कुछ ही दूरी पर जयनरायन चौराहे पर पुलिस की पिकेट ड्यूटी भी लगी रहती है। इसके अलावा जयनरायन चौराहे व बैंक में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। बावजूद इसके नकाबपोश लुटेरे बैंक की रेकी करते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस की माने तो बदमाश बैंक के बाहर पहले से ही घात लगाए बैठे थे। इस घटना के बाद अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। एसपी का दावा है कि लुटेरे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
बैंककर्मियों की लापरवाही पर भी सवाल
गोंडा। बैंक से कैश लाने ले जाने की जिम्मेदारी कैशियर व बैंक मैनेजर की होती है। कैश बॉक्स को वैन तक ले जाने के समय इन दोनो अफसरों के साथ बैंक का गार्ड भी होता है। मंगलवार को इलाहाबाद बैंक की रानी बाजार की शाखा में दोनो अफसर मौजूद भी थे, बावजूद इसके बैंक की दो महिला क्लर्क को कैश बाक्स वैन तक ले जाने के लिए कहा गया जो बैंक की लापरवाही पर सवालिया निशान लगा रहा है।