फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   11 dengue patients and found

डेंगू के 11 मरीज और मिले

Sat, 10 Oct 2015 11:40 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
करनैलंगज में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। वहीं, शनिवार को डेंगू के 11 मरीज और मिलने से इनकी संख्या बढ़कर 96 तक पहुंच गई है। इसे लेकर नगर सहित ग्रामीण इलाकों में लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। करनैलंगज में अब तक 98 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से तीन की मौत हो चुकी है, जबकि दो मरीजों की मौत मलेरिया व टायफायड से हुई है।
विज्ञापन


शनिवार को नगर के एक निजी नर्सिंग होम में जहां डेंगू के छह नए मरीज भर्ती हुए तो वहीं पांच मरीजों को उनके परिवारीजन लखनऊ लेकर चले गए।

बालूगंज मोहल्ला निवासी प्रेमचंद साहू, प्रदीप सोनी, रोहित सोनी, प्रिंस सोनी, गुडाही बाजार निवासी दीपक सोनी व नई बाजार निवासी शव्बू सिद्दीकी को शनिवार को नगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नई बाजार के ही मोहम्मद अमीरे, साजू, राकेश व मोहल्ला गाड़ी बाजार निवासी मोहम्मद जुबेर व उनका पुत्र गाजी हसन को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर सहित ग्रामीण इलाकों में जैसे-जैसे डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, वैसे-वैसे लोगों की दहशत भी बढ़ती जा रही है। बुखार आने पर जब लोग खून की जांच कराते हैं तो आने वाले रिजल्ट से उनके होश फाख्ता हो जाते हैं।

बुखार की जांच को लेकर जहां प्राइवेट पैथालॉजी सेंटरों की चांदी है तो वहीं करनैलगंज के सरकारी अस्पताल में इस बुखार से निपटने की कोई व्यवस्था नहीं है। न ही इसकी रोकथाम के कोई उपाय सफल हो पा रहे हैं।


नगर के नई बाजार वार्ड के सभासद अकबाल रजा कुरैशी व सभासद मोहम्मद शाबिर कहते हैं कि नगर में स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिका की ओर से नियमित रूप से दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीएन राय का कहना है कि डेंगू का कोई मरीज सरकारी अस्पताल में उपचार कराने के लिए नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed