{"_id":"64006f0328a4294b4b0944e3","slug":"10the-class-student-raped-in-gonda-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: दसवीं की छात्रा से छह माह तक दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: दसवीं की छात्रा से छह माह तक दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Thu, 02 Mar 2023 03:11 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी,(उमरी बेगमगंज) गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी,(उमरी बेगमगंज) गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Mar 2023 03:11 PM IST
सार
गोंडा में एक दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर आरोपी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामले में दो के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दसवीं की एक छात्रा को ब्लैकमेल कर लगातार छह महीने तक उससे दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी बालअपचारी ने धमकाकर दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा के घर वालों को जानकारी हुई। पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपी बालअपचारी समेत दो लोगों के खिलाफ थाना उमरी बेगमगंज में दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी की मां ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में दसवी की छात्रा है। छह माह पहले गांव के ही एक बालअपचारी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींचकर वीडियो भी बना लिया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी बेटी संग छह माह से दुष्कर्म करता रहा। लोकलाज के डर से उसकी बेटी दुष्कर्म के बारे में किसी को बता भी न सकी।
विज्ञापन
आरोपी ने अश्लील वीडियो मुंबई में रह रहे अपने एक साथी को व्हाट्सएप के जरिए भेज दिया। आरोपी बालअपचारी और उसके साथी ने अश्लील फोटो व वीडियो 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी हुई। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो व आईटी एक्ट के तहत बालअपचारी व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी बालअपचारी को संरक्षण में लेने के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले की विवेचना थाना तरबगंज के निरीक्षक अपराध अशोक सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम व स्टेट्स पर अपलोड किया अश्लील वीडियो
छात्रा के साथ दुष्कर्म का अश्लील फोटो और वीडियो बनाने वाले बालअपचारी और उसके साथी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यहीं ने दोनों ने व्हाट्सएप स्टेटस पर अश्लील वीडियो लगा दिया। अब पुलिस वायरल वीडियो की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है।
बालअपचारी के साथी की तलाश में मुंबई जाएगी पुलिस
दसवीं की छात्रा को धमकाकर उसके संग छह माह तक दुष्कर्म करने के आरोपी बालअपचारी के साथी की तलाश में पुलिस टीम मुंबई जाएगी। वह मुंबई के किस इलाके में रहता है। वहां क्या करता है, इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है।