फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10th class student committed suicide after getting low marks In Gonda

Gonda: रिजल्ट आया खराब तो कर लिया सुसाइड, 10वीं के छात्र का कुंडे से लटका मिला शव; नंबर थे कम

Fri, 12 May 2023 09:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 May 2023 09:14 PM IST
सार

गोंडा में एक 10वीं क्लास के छात्र ने कम नंबर आने पर सुसाइड कर लिया। घर के भीतर बच्चे की खोजबीन हुई तो शव कुंडे से लटका मिला।

विज्ञापन
10th class student committed suicide after getting low marks In Gonda
मृतक छात्र आदित्य शुक्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के परिणाम आने के बाद हाईस्कूल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि कम नंबर आने पर छात्र ने की खुदकुशी की है। छात्र के आत्महत्या करने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिणाम आने के बाद परिवार के लोग घर के भीतर बच्चे की खोजबीन कर रहे थे। लेकिन उसका शव कुंडे से लटकता मिला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एम्स इंटरनेशनल में पढ़ने वाले आदित्य शुक्ल ने परिणाम से निराश होकर आत्महत्या कर ली है। आदित्य के पिता अनिल शुक्ला बाहर रहते हैं। घर में उसकी बीमार मां और छोटी बहन ही थी। घटना से पूरा परिवार बदहवाश है। कोई कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। वहीं घटना की जानकारी होने पर उसके पिता अनिल भी घर पहुंचे और सदमें में हैं। परिवार मूल रूप से सिसहना विशेश्वरगंज बहराइच के रहने वाले हैं और नगर कोतवाली क्षेत्र के छेदीपुरवा में रह रहे थे। बच्चों को पढ़ा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed