फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   104 filled form the post of district panchayat member

104 ने भरा जिला पंचायत सदस्य पद का परचा

Fri, 09 Oct 2015 11:45 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में चौथे चरण के नामांकन के पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पूर्व सांसद समेत 104 लोगों ने परचा भरा। नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था नदारद दिखी। कई प्रत्याशी लग्जरी वाहनों से नामांकन करने पहुंचे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में चौथे चरण के नामांकन के पहले दिन कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन करने वालों की भीड़ से काफी गहमागहमी रही।

शुक्रवार को नामांकन स्थल पर एडीएम कोर्ट के आसपास सुरक्षा के इंतजाम न होने से अव्यवस्था बनी रही। पूर्व सांसद केतकी सिंह दोपहर में अपने समर्थकों के साथ कई लग्जरी वाहनों के साथ पहुंची। उन्होंने नवाबगंज से जिंप सदस्य पद के लिए जिला उपनिर्वाचन अधिकारी के कोर्ट पर दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


इसी तरह बेलसर मध्य क्षेत्र से बसपा के मनोज कुमार चौबे ने परचा दाखिल किया। टिकरी क्षेत्र से राहुल सिंह ने नामांकन किया।

शुक्रवार को पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 104 लोगों ने नामांकन किया। वहीं नामांकन स्थल पर शुक्रवार को सुरक्षा कर्मियों के न रहने से अव्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि पहले चरण के मतदान में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लग जाने से नामांकन स्थल की सुरक्षा की कमान एडीएम कार्यालय पर तैनात गार्डों के ही भरोसे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed