फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दीप पर्व पर 8.92 करोड़ से चमकेंगे 3140 परिषदीय स्कूलों

दीप पर्व पर 8.92 करोड़ से चमकेंगे 3140 परिषदीय स्कूलों

Tue, 16 Oct 2018 11:01 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
दीप पर्व पर 8.92 करोड़ से चमकेंगे 3140 परिषदीय स्कूलों
दीपावली से पहले नौ करोड़ से चमकेंगे 3140 स्कूल
विज्ञापन


गोंडा। दीपावली से पहले स्कूलों को नया रूप देने की कवायद में बेसिक शिक्षा विभाग जुट गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने कम्पोजिट ग्रांट से जिले के 3140 परिषदीय स्कूलों को 8.92 करोड़ की पहली किश्त मंगलवार को जारी कर दी है।

स्कूलों के खातों में सीधे बजट भेजा गया है और स्कूल प्रबंधन समिति बजट का खर्च स्कूलों को संवारने व संसाधनों के विकास पर करेगी। बजट में स्वच्छता अभियान को भी शामिल किया गया है। तय किया गया है कि आवंटित बजट में 10 फीसदी बजट स्कूलों में स्वच्छता अभियान के लिए होगा।
विज्ञापन


जिले के 2237 प्राइमरी स्कूल और 901 जूनियर हाईस्कूलों में समस्याओं की कमी नही हैं। बाउंड्रीवाल, मरम्मत आदि के बड़े कार्य तो पंचायतों से कराने हैं। आपरेशन कायाकल्प से स्कूलों के पक्के कार्यों को लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही दीपावली से पहले स्कूलों की सूरत बदलने के लिए छोटे मरम्मत के कार्यों और रंगाई-पुताई के कार्य पूरे कर लेने हैं। जिससे दीपावली तक स्कूलों भी चमकते दिखें। इसके साथ ही स्कूल में दैनिक उपयोग की सामग्री क्रय की व्यवस्था भी करनी है।

छात्रों की संख्या के आधार पर स्कूलों को 12500 से 75000 रुपये तक का आवंटन किया गया है। प्रधानाध्यापक पहले स्कूलों की जरुरतों की सूची तैयार करेंगे और फिर क्रम से बजट की उपलब्धता के आधार पर कार्यों को पूरा करेंगे।

पहली प्राथमिकता स्कूलों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई है। पूरे जिले के 3140 स्कूलों को 12 करोड़ 47 लाख रुपये का बजट दिया जाना है। प्रथम किश्त के रुपए में 75 फीसदी 8.92 करोड़ रुपये दिया गया है। इस बजट के उपभोग के बाद अवशेष 25 फीसदी बजट दिया जाएगा।

स्कूलों में रंगाई-पुताई के साथ इनकी होगी व्यवस्था

स्कूलों में रगाई-पुताई के साथ ही अलग-अलग कार्यों के लिए सामग्री की खरीद भी करनी है। स्वच्छता अभियान में हाथ धोने के साबुन, फिनायल, चूना, बाल्टी, कूडादान, टायलेट ब्रश, क्लीनर, नेलकटर की खरीद करना है।


स्कूलों में प्रमुख अधिकारियों व हेल्पलाइन नम्बर लिखाना है। स्वास्थ्य किट के साथ ही अग्निशमन यंत्र, स्टेशनरी, टाट पट्टी, चटाई, बागवानी किट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की किट हर स्कूल में लिया जाना है। इसके अलावा से 100 से अधिक छात्र संख्या वालों के लिए और भी सामग्री लिया जाना है। तीन कटेगरी स्कूलों की तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed