फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पौने पांच करोड़ से संवरेगा वजीरगंज ब्लाक

पौने पांच करोड़ से संवरेगा वजीरगंज ब्लाक

Sun, 25 Feb 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
पौने पांच करोड़ से संवरेगा वजीरगंज ब्लाक

विज्ञापन
पांच करोड़ से संवरेगा वजीरगंज ब्लाक

वजीरंगज (गोंडा)। दो साल से शासन में पड़ी धूल फांक रही वजीरगंज ब्लॉक को संवारने की योजना शासन ने मंजूर कर दी है। जल्द ही वजीरगंज ब्लाक में ब्लाक प्रमुख के बैठने के लिए नए भवन, क्षेत्र पंचायत की होने वाली बैठकों के लिए नए मीटिंग हाल व ब्लॉक में काम करने वाले कर्मचारियों को रहने को आवास बनाए जाएंगे।

इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग ने वजीरगंज ब्लाक को 5.69 करोड़ की सौगात से नवाजा है। जिसके लिए पहली किश्त के तौर पर आधी रकम यानि 2.34 करोड़ दे भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


गोंडा से फैजाबाद जाने वाली रोड पर वजीरगंज कस्बे से बाहर स्थित विकासखंड कार्यालय में बनी इमारतें काफी पुरानी (35-40 साल) हो चुकी हैं। जिसके लिए दो साल से ब्लाक कार्यालय में प्रमुख कक्ष, मीटिंग हाल व कर्मचारियों के रहने के लिए आवास की मांग शासन से की जाती रही। लेकिन अभी तक इसकी योजना को शासन से मंजूरी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण ब्लाक प्रमुख को पुराने कार्यालय में ही बैठकर क्षेत्र पंचायत के सारे काम निपटाने पड़ते थे। अभी पिछले साल भी इसके लिए शासन से बजट की डिमांड की गई थी। लेकिन किन्हीं कारणों से पैसा नहीं मिल पाया था।

लेकिन अब सरकार ने इसके लिए अपना खजाना खोल दिया है। जिसके लिए पहली किश्त के तौर पर पौने पांच करोड़ में से 2.34 करोड़ अवमुक्त भी कर दिया गया है। जिससे वजीरगंज ब्लाक के कायाकल्प का रास्ता आसान हो गया है। एजेंसी चयन के बाद जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा।

विकासखंड वजीरगंज में कर्मचारियों के लिए आवास और खुद ब्लाक प्रमुख का कक्ष काफी पुराना हो चुका है। जिसके लिए दो साल पहले ही इसकी कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई थी। जिसे मंजूरी भी मिल गई है। ब्लाक में प्रमुख कक्ष, मीटिंग हॉल व कर्मचारियों के रहने के लिए आवासों का निर्माण पुराने भवनों के पीछे होगा।
-मांडवी सिंह, ब्लॉक प्रमुख, वजीरगंज


जल्द पूरी होगी सकरौर से पसका की सड़क
सकरौर से पसका तक बन रही पांच किलोमीटर जिस सड़क का काम पिछले कई महीनों से अधूरा पड़ा था। उसे पूरा कराए जाने के लिए पीडब्लूडी ने इस रोड की बची हुई आधी रकम रिलीज कर दी है। पसका से सकरौर तक बनने वाली 5 किलोमीटर सड़क का काम 3.18 करोड़ रुपए की लागत से होना था।

लेकिन लागत का सिर्फ आधा ही पैसा 1.59 करोड़ शासन से मिलने के कारण सड़क का काम पूरा नहीं हो पा रहा था। जिसके लिए हाल में पीडब्लूडी ने 1.59 करोड़ की दूसरी और आखिरी किश्त रिलीज कर दी है।


इस सड़क के बन जाने से इसका लाभ सीधे तौर पर सकरौर डीहा, पाटक पुरवा, बिंद्रावन, फकीरनपुरवा, पुर्बिहनपुरवा के लोगों को मिलेगा। जिनको मौजूदा वक्त सड़क पर पड़े बोल्डरों के बीच से होकर आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed