{"_id":"5a6caa2b4f1c1b8e238b4fa6","slug":"101517070891-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज के रुपए नहीं लौटाए तो गला घोंटकर मार डाला7777","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज के रुपए नहीं लौटाए तो गला घोंटकर मार डाला7777
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज के दस हजार नहीं लौटाए तो मार डाला
मनकापुर। चिरैया गांव में कर्ज के दस हजार न लौटाने पर एक युवक की दो लोगों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को उसके ही घर में छिपा दिया। युवक की पत्नी ने शुक्रवार को कोतवाली मनकापुर में आरोपी दो लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के भिटौरा गांव के मजरे चिरैया की रहने वाली संजू देवी ने शुक्रवार को कोतवाली मनकापुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 14 जनवरी को वह अपने मायके फैजाबाद के दर्शन नगर गई थी।
संजू के मुताबिक 23 जनवरी को उसने अपने पति को कई बार फोन मिलाया, मगर उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसलिए वह 25 जनवरी को मायके से लौटी तो उसके पति कमलेश (33) का शव छप्पर की टटिया के सहारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
संजू देवी ने बताया कि उसके शोर मचाने पर पड़ोस में रह रही उसकी सास चंपा देवी और देवर राज कुमार ने उसे बताया कि दो दिन पूर्व 23 जनवरी को गांव के ही वाला धर्मेंद्र चौहान अपने एक साथी के साथ कमलेश यहां आया था।
देवर राजकुमार ने उसे बताया कि इसके दूसरे दिन 24 जनवरी को उसने दोनों लोगों को कमलेश के घर से भागते देखा था। संजू देवी के मुताबिक उसके पति कमलेश ने धर्मेंद्र से दस हजार रुपये कर्ज ले रखा था, कर्ज देने से पहले धर्मेन्द्र ने कमलेश की एक बीघा जमीन भी गिरवी रख ली थी।
संजू ने बताया कि कमलेश कर्ज के रुपए नहीं लौटा सका था, इसलिए जमीन को हड़पने की नीयत से धर्मेन्द्र ने अपने साथी के संग मिलकर कमलेश की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को उसके घर में ही छिपा दिया।
संजू देवी ने कोतवाली मनकापुर में धर्मेन्द्र व उसके एक साथी के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पिता के अंतिम संस्कार को लिया था कर्ज
चिरैया गांव के रहने वाले कमलेश की पत्नी संजू देवी ने बताया कि उसके ससुर कमलेश के पिता झिनकाऊ की दो माह पहले मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार करने लिए कमलेश ने धर्मेन्द्र से दस हजार रुपए कर्ज लिया था।
कर्ज देने के लिए धर्मेन्द्र ने कमलेश की एक बीघा जमीन भी गिरवी रख ली थी। मगर उसे नहीं मालूम था कि वह पिता के अंतिम संस्कार के लिए जो कर्ज ले रहा है। वही कमलेश की मौत का कारण बन जाएगा।
पत्नी की मांग हूई सूनी, बेटों के सिर से उठा बाप का साया
मनकापुर गोंडा। भिटौरा गांव के मजरे चिरैया के रहने वाले कमलेश शर्मा की मौत से उसकी पत्नी संजू देवी की मांग सूनी हो गई। संजू पति की मौत से टूट गई है।
कमलेश के तीन बच्चों में सबसे बड़ा बेटा कृष्णा (13), छोटा सुमित (6) व बेटी गुंजा (11) के सिर से पिता का साया उठ गया। कमलेश परिवार में कमाने वाला अकेला था, उसकी मां व भाई परिवार से अलग रहते हैं। कमलेश की मौत से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है।