फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   योगी आदित्यनाथ की आगवानी को संवर रहा छपिया

योगी आदित्यनाथ की आगवानी को संवर रहा छपिया

Thu, 12 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ की आगवानी को संवर रहा छपिया
मसकनवा (गोंडा)। स्वामी नारायण संप्रदाय की स्थापना कर विश्व को एकात्म मानववाद का संदेश देने वाले भगवान घनश्याम की जन्मस्थली पर आयोजित होने वाला जन्मोत्सव कार्यक्रम इस बार खास होने जा रहा है। इस बार जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व गृहमंत्री समेत बड़े राजनेताओं के आने की सुगबुगाहट से लोग फूले नहीं समा रहे हैं। इसके लिए छपिया मंदिर को संवारने की कवायद शुरू कर दी गई है। गुरुवार को डीएम व सीडीओ ने मंदिर पहुंचकर पूरे परिसर का निरीक्षण किया और महोत्सव की तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

जिले के छपिया थाना क्षेत्र के छपैया गांव स्थित भगवान घनश्याम की जन्मस्थली के दर्शन के लिए गुजरात समेत देश के विभिन्न भागों के अलावा कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका व अन्य देशों के भगवान के अनुयायी आते हैं। प्रति वर्ष आयोजित होने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम में यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है। इस बार यह महोत्सव 31 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ह्रदयनारायण दीक्षित व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी शामिल होंगे। मंदिर के महंथ स्वामी हरिस्वारूपानंद के मुताबिक मुख्यमंत्री समेत चारों राजनेताओं ने महोत्सव में आने की सहमति दे दी है। सहमति मिलने के बाद भगवान स्वामी नारायण के छपिया स्थित मंदिर को सजाने संवारने का काम शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी जेबी सिंह व मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मित्तल ने छपिया पहुंचकर मंदिर परिसर व आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। डीएम ने इस पांच दिवसीय महोत्सव के संबंध में मंदिर के महंथ से जानकारी ली। स्वामी हरिस्वारूपानंद ने डीएम से मंदिर की बिजली व्यवस्था में सुधार व महोत्सव के दौरान गुजरात व महाराष्ट से आने जाने वाली ट्रेनों के छपिया स्टेशन पर ठहराव की मांग की। गोंडा व फैजाबाद से छपिया तक नियमित रूप से रोडवेज बसों के संचालन की मांग भी की गई। डीएम ने इन समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया है। इसके साथ ही डीएम ने स्वामी नारायण मंदिर मार्ग व अयोध्या से कटरा मखौड़ा धाम मार्ग की मरम्मत कराये जाने के लिए अफसरों को निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनकापुर डा अमरेश कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी विष्णु गुप्ता, ब्लाक प्रमुख छपिया बिन्द्रा प्रसाद शुक्ला, बृजमोहन मिश्रा, बीडीओ सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन सौ बीघा जमीन पर लगेगा महोत्सव का पांडाल
मसकनवा। भगवान घनश्याम की जन्मस्थली छपिया में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए तीन सौ बीघा जमीन पर विशाल पंडाल लगाया जायेगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर के महंथ स्वामी हरिस्वरूपानंद ने बताया कि इस पांडाल में 436 वीआईपी कमरों के अलावा टेंट में 385 अस्थाया कमरे,80 हाल,286 मशौचालय व 375 स्नानघर बनाए जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव के दौरान 24 घंटे रहेगी बिजली
भगवान स्वामी नारायण के छपिया मंदिर में आयोजित हो रहे पांच दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान इस पूरे क्षेत्र को 24 घंटे बिजली की सप्लाई की जायेगी। गौरा विधानसभा के भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने इसके लिए बिजली विभाग के अधीक्षण अभिंयता को पत्र लिखा था। विधायक ने बताया कि अधीक्षण अभियंता ने 24 घंटे बिजली सप्लाई का भरोसा दिलाया है।


छपिया स्टेशन पर गुजरात व महाराष्ट्र की तरफ से आने जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के महोत्सव के दौरान ठहराव के मांग की जानकारी उन्हें नहीं हैं। फिर भी इस संबंध में अगर रेलवे बोर्ड से कोई दिशा-निर्देश मिलता है तो ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा। -विजय लक्ष्मी कौशिक, मंडल रेल प्रबंधक-लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed