फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   रेलवे स्टेशन पर घटिया निर्माण कार्य देख भडक़े सांसद

रेलवे स्टेशन पर घटिया निर्माण कार्य देख भडक़े सांसद

Sat, 15 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर घटिया निर्माण कार्य देख भडक़े सांसद

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर घटिया निर्माण देख भडक़े सांसद, मंत्री
उच्चस्तरीय जांच की सिफारिश
अमर उजाला ब्यूरो
मनकापुर (गोंडा)। रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने शनिवार को सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के साथ समाज कल्याम मंत्री रमापति शास्त्री व एडीआरएम मुकेश स्टेशन पहुंचे। यहां निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सांसद ने इसकी उच्चस्तरीय जांच की सिफारिश की।
शनिवार को सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने एडीआरएम मुकेश ने संयुक्त रूप से मनकापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफार्म एक के उच्चीकरण निर्माण, यात्री हाल, महिला व पुरुष प्रतीक्षालय, शौचालय, पंखों, यात्रियों के बैठने के लिए यात्री बेंच, वाहन स्टैंड, साफ सफाई व नव निर्माण में प्रयोग हो रहे सामग्री आदि का बारीकी से गहन निरीक्षण किया। प्लेटफार्म एक के उत्तर तरफ निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल के ढह जाने पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए सीनियर डीईएम पीके सिंह को इसकी उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इसकी लिखित सिफारिश व रेलवे के उच्चाधिकारियों से करेंगे। सांसद ने कहा कि मानक विहीन निर्माण कार्य कराने वाला कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। उधर शौंचालय में गंदगी देखकर कर एडीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक एके सक्सेना से कहा कि साफ सफाई पर बिशेष ध्यान दें। जनता की मांग पर सांसद ने स्टेशन के पास शुलभ शौचालय सांसद निधि से बनवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

एडीआरएम मुकेश ने बताया की स्टेशन के आउटर से एक अलग से फुट और रैम्प ओवर ब्रिज बनवाया जाएगा जिसको सभी प्लेटफार्म से जोड़ा जाएगा। प्लेटफार्म एक के निर्माण कार्य समाप्त होते ही प्लेटफार्म दो और तीन का उच्चीकरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा। जिसका प्रपोजल पास हो चुका है। इस मौके पर विवेक नंदन, राघवेंदर सिंह, वेदप्रकाश दूबे, यूपी सिंह, हरीश पाण्डेय, चंचल, कमलेश पाण्डेय, पंकज सिंह, आरके नारद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed