फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10 साल में 25 फीसदी बढ़ गया जनसंख्या का ग्राफ

10 साल में 25 फीसदी बढ़ गया जनसंख्या का ग्राफ

Mon, 10 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
10 साल में 25 फीसदी बढ़ गया जनसंख्या का ग्राफ

विज्ञापन

10 साल में 25 फीसदी बढ़ गया जनसंख्या का ग्राफ
1970 के मुकाबले ढाई गुना बढ़ी आबादी
मूलभूत संसाधनों पर पड़ रहा असर
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। देश के सामने बढ़ती जनसंख्या आज चिंता का विषय बन गई है। जैसै-जैसे जनसंख्या बढ़ रही है, लोगों के सामने रहने-खाने से लेकर तमाम तरह की दिक्कतें पैदा होने लगी हैं। बात अगर गोंडा जिले की ही करें तो यहां पिछले 10 साल में जनसंख्या का ग्राफ 25 फीसदी तक बढ़ा है। जबकि बीते 40 साल में जनसंख्या वृद्धि वर्ष 1970 के मुकाबले ढाई गुने से भी ज्यादा का आंकड़ा पार चुकी है। बढ़ती जनसंख्या का ही यह आलम है कि लोगों के सामने जमीन-मकान से लेकर तमाम संकट खड़े हो गए हैं। ऐसे में जरूरत है तो परिवार नियोजन की। जिससे बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाया सके और लोग इसके प्रति जागरूक होकर इसमें अपनी सहभागिता दर्ज कर सकें। पेश है रिपोर्ट-
इनसेट
बढ़ती जनसंख्या-घटती जमीन
आज से 30 वर्ष पहले तक नगर का कुल क्षेत्रफल करीब 1267 हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 4260 हेक्टेयर हो गया है। लेकिन हालात यह हैं कि बढ़ी हुई इस भूमि के सापेक्ष जिले में न तो आवासों का निर्माण हो सका है, न ही सामुदायिक सुविधाओं का। यहां तक कि परिवहन, अन्य खुले स्थानों में पार्कों, स्टेडियम जैसी तमाम सुविधाओं का भी काफी हद तक अभाव है। 30 वर्ष पहले जहां जनसंख्या घनत्व 56 व्यक्ति प्रति हेक्टेयर हुआ करता था, आज वही जनसंख्या घनत्व बढ़ते-बढ़ते 180 के आसपास पहुंच गया है।
विज्ञापन

बाक्स
कई तरह के साधन उपलब्ध, बस जागरूकता की जरूरत है
स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.अनीता मिश्रा का कहन है कि पहले का जमाना अब नहीं रह गया। आज सरकार ने इतनी आसान व्यवस्था बना दी है कि हर कोई नसबंदी, कॉपर-टी, तीन-तीन महीने के इंजेक्शन की मदद से अनचाहे गर्भ से छुटकारा पा सकता है। सरकारी अस्पताल से लेकर ओरल कांस्ट्रासेप्टिव पिल (गोलियां) बाजार मे हर जगह उपलब्ध हैं। जिसका शादीशुदा लोगों को परिवार नियोजन के लिए उपयोग करना चाहिए। रही बात ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले प्रसव और जच्चा-बच्चा की, तो प्रसूता महिला के परिवार वालों को चाहिए कि वह जच्चा के साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल रखें। क्योंकि अक्सर यह देखने में आता है कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की हालत जब क्रिटिकल हो जाती है, तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। जिससे जच्चा-बच्चा दोनों के मरने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सरकार के प्रयास को सफल बनाएं
वहीं प्रो. जीतेन्द्र सिंह जनसंख्या की बढ़ती रफ्तार बेहद चिंताजनक है। इसपर हर किसी को ध्यान देने की जरूरत है। सरकार इस दिशा में कई कार्यक्रम चला रही है। जिसका लोगों को उपयोग करते हुए अपने परिवार को सीमित रखना चाहिए। क्योंकि परिवार नियोजन ही एकमात्र रास्ता है जिसकी मदद से हम इस समस्या से उबर कर अपने परिवार को सुखी व समृद्धशाली बना सकते हैं। क्योंकि जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है, उससे आने वाले दिनों में लोगों के सामने अनेकों संकट खड़े हो सकते हैं। वह संकट सिर्फ बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तक ही सीमित नहीं है। उससे तमाम चीजें प्रभावित हो सकती हैं।

10 साल में 25 फीसदी बढ़ गया जनसंख्या का ग्राफ
एडवाइजरी
जिले की जनसंख्या का तुलनात्मक विवरण-
विवरण वर्ष 2011 में वर्ष 2001 में
कुल जनसंख्या 3433919 2765586
पुरुष 1787146 1451101
महिला 1646773 1314485
जनसंख्या वृद्धि 24.17 25.45
क्षेत्रफल 4003 4003
घनत्व 858 691
लिंगानुपात प्रति 1000 921 906
चाइल्ड सेक्स रेशियो (0-6) 926 952
औसत साक्षरता 58.71 42.59
पुरुष साक्षरता 69.41 56.39
महिला साक्षरता 47.09 27.17
(0-6) बच्चे 572386 536566
पुरुष बच्चे (0-6) 297178 274891
महिला बच्चे (0-6) 275208 261675
साक्षरता 1679994 949342
साक्षर पुरुष 1034181 632292
साक्षर महिला 645818 286050
नोट : जिले का 93.45 फीसदी क्षेत्र ग्रामीण है, जबकि केवल 6.55 फीसदी क्षेत्र ही शहरी है।

इनसेट
नगरीय क्षेत्र में 50 हेक्टेयर से ज्यादा की भूमि का उपयोग
भू उपयोग क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)
आवासीय 500 .00
रेलवे सम्पत्ति एवं मार्ग 242.00
कार्यालय 148.58
बाग एवं जलाशय 101.47
शिक्षण संस्थान 72.00
व्यवसायिक 60.00
रोड 85.50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed