फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अपनी बताकर बेच दी 715 वर्गफिट सरकारी जमीन

अपनी बताकर बेच दी 715 वर्गफिट सरकारी जमीन

Sat, 08 Jul 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
अपनी बताकर बेच दी 715 वर्गफिट सरकारी जमीन
अपनी बताकर बेच दी 715 वर्ग फिट सरकारी जमीन
विज्ञापन

तहसीलदार के आदेश पर नगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। तहसील सदर क्षेत्र के धानेपुर कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी बताकर कस्बे में स्थित 715 वर्ग फिट सरकारी जमीन को बेच डाला। इसकी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत की तो जांच में मामला उजागर हुआ। तहसीलदार के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने धानेपुर के मोहम्मद खलील के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया है।

सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेतवागाड़ा निवासी राधारमण ने डीएम, तहसीलदार सदर व पुलिस से शिकायत की थी कि धानेपुर कस्बे में कीमती सरकारी जमीन को अपना बताकर वहीं के मोहम्मद खलील ने बेच दिया है। इस मामले को लेकर डीएम ने तहसील के अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस प्रकरण में तहसीलदार सदर राम नारायन वर्मा ने क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को जांच सौंपी। तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक शिव प्रकाश यादव व लेखपाल शिव नन्दन लाल ने जांच की। उन्होंने जांच कर तहसीलदार को सौंपी रिपोर्ट में कहा कि 18 मार्च 2017 तक धानेपुर के मोहम्मद खलील के नाम कोई जमीन नही थी। मोहम्मद खलील ने कस्बे के 715 वर्गफिट जमीन क ो अपना व भूमिधरी बताकर उसे एक व्यक्ति को कूटरचित दस्तावेज बनवाकर बैनामा कर दिया। उसने लोक सम्पत्ति की क्षति की है। इस पर तहसीलदार राम नारायन वर्मा ने नगर कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया कि राधा रमण की ओर से की गई शिकायत की जांच की गई। जांच में आरोप सही पाये गये हैं। ऐसे में मोहम्मद खलील के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। तहसीलदार के निर्देश पर नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। वर्ष 2015 में ग्राम पंचायत रेतवागाड़ा में परती जमीन पर लगे पेंड़ोें को काटने के मामले में सदर तहसील के पूर्व तहसीलदार आनन्द श्रीनेत की ओर से मोहम्मद खलील के खिलाफ 22 हजार रुपये जुर्माने की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed