{"_id":"5953de274f1c1b24638b4849","slug":"101498668583-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एन्टीरोमियो स्क्वॉयड के बाद शुरू हुई डॉयल 181","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एन्टीरोमियो स्क्वॉयड के बाद शुरू हुई डॉयल 181
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को संकट से उबारेगी डायल 181
डीएम ने जिले में रेस्क्यू वैन को हरी झंडी दिखा शुरू की सेवा
गोंडा। एन्टी रोमियो स्क्वॉयड टीम गठित करने बाद प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक और अनोखी पहल डायल 181 शुरू की है। इसके तहत विषम परिस्थिति में फंसी महिला किसी भी वक्त टोल फ्री नम्बर 181 पर फोन कर सेवा का लाभ ले सकती हैं। बुधवार को जिलाधिकारी जेबी सिंह ने डायल 181 सेवा की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर से रेस्क्यू वैन को हरी झंडी दिखाकर की।
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा तथा सामाजिक सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने डायल 181 सेवा शुरू की है। यह टोल फ्री नम्बर है जो 24 घंटे कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन का कन्ट्रोल रूम लखनऊ में है। कॉल करने पर प्रशिक्षित टेली काउन्सलर महिला से जानकारी इकट्ठा कर उसे परामर्श देगी। महिला को अगर तत्काल सहायता प्रदान करने की जरूरत है तो ऐसी परिस्थिति में हेल्पलाइन के साथ सम्बद्ध जीपीएस सिस्टमयुक्त रेस्क्यू वैन के माध्यम से 181 की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर सहायता देगी।
जनपद में आशा ज्योति केन्द्र के संचालन होने तक जिला प्रोबेशन अधिकारी गोंडा को शासन से इसका नोडल अधिकारी नामित किया गया है। हिंसा से पीड़ित महिला को रेस्क्यू वैन के माध्यम से सुगमकर्ता केन्द्र पर लाया जाएगा। विधिक सहायता एवं कार्यवाही के लिए उनके द्वारा रिपोर्टिंग पुलिस चौकी या सम्बन्धित थाने को हस्तान्तरित किया जाएगा।