{"_id":"59456bb64f1c1b6d628b47c0","slug":"101497721782-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव का झगड़ा गांव में सुलझाएं, कोर्ट कचेहरी हम क्यों जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव का झगड़ा गांव में सुलझाएं, कोर्ट कचेहरी हम क्यों जाएं
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव का झगड़ा गांव में सुलझाएं, कोर्ट कचेहरी हम क्यों जाएं
भूमि विवादों के मामलों में सही रिपोर्ट लगाएं राजस्व कर्मी : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। गांव का झगड़ा गांव में सुलझाएं, कोर्ट-कचहरी हम क्यों जाएं के नारों के साथ जिलाधिकारी जेबी सिंह व पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने छोटे-मोटे मामलों को गांव वालों से आपस में निपटाने की अपील की है। उन्होने लोगों से कहा है कि ऐसे मामले जो आपस में मिल बैठकर निपटाए जा सकते हैं उन मामलों को कोर्ट कचेहरी में ले जाने से समय और पैसों की बर्बादी के सिवाय कुछ नहीं होगा। पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में ऐसे मामलों को सही ढंग से निपटाया जाय तो जनता को त्वरित न्याय मिल सकेगा। उन्होने कहा कि प्रशासन के निर्देशन में मामलों को चिन्हित कर गांवों में राजस्व व पुलिस विभाग की टीम मौके पर जाएगी और मामलों का निस्तारण कराएगी। उन्होने भूमि विवादों के निपटारे के लिए पहले से लागू किए श्रावस्ती मॉडल को आगे भी जारी रखते हुए और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कराने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर फरियादियों की समस्याएं सुनने और समाधान दिवस की हकीकत परखने के लिए थाना कोतवाली नगर पहुंचे डीएम व एसपी ाने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। वहीं शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कोतवाली नगर में डीएम ने राजस्व विभाग के लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए कि भूमि विवाद के मामलों में गलत रिपोर्ट कतई न लगाएं। उन्होने कहा कि हदबरारी के मामले, जिनमें कोर्ट से पैमाइश का आदेश हो गया हो, ऐसे मामलों में पुलिस बल के साथ मौके पर जाएं तथा पीड़ित को लिखापढ़ी में कब्जा दिलाए। ताकि विवाद पैदा न हो। सरकार की मंशानुसार समाधान दिवस, तहसील दिवस एवं जनता दर्शन में प्राप्त हो रही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हर हाल में हो। प्रार्थनापत्रों व रजिस्टरों में फरियादियों के मोबाइल नम्बर जरूर लिखे जाएं। एसपी उमेश कुमार सिंह ने पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि थाने में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर न्याय करें तथा बेवजह किसी भी फरियादी को परेशान करने की शिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
फोटो:3,4